{"_id":"635f7fa458615110a60ebb34","slug":"misdeed-with-child-and-woman-in-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: घर के बाहर खेल रही मासूम से दुष्कर्म, विवाहिता के साथ भी दरिंदगी, दोनों मामलों के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: घर के बाहर खेल रही मासूम से दुष्कर्म, विवाहिता के साथ भी दरिंदगी, दोनों मामलों के आरोपी गिरफ्तार
Mon, 31 Oct 2022 01:26 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:26 PM IST
सार
पति से झगड़ा कर घर से निकली महिला के साथ भी जीटी रोड पर एक कोठरे में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला ने किसी तरह पुलिस के पास पहुंच कर आपबीती सुनाई और पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
पानीपत में दुष्कर्म के दो मामले
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के बापौली खंड के गांव में आरोपी ने 7 साल की बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर उसकी गला दबाकर जान लेने की भी कोशिश की। बच्ची का फिलहाल सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने 24 साल के आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसको रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
दूसरी ओर पति से झगड़ा कर घर से निकली महिला के साथ भी जीटी रोड पर एक कोठरे में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला ने किसी तरह पुलिस के पास पहुंच कर आपबीती सुनाई और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस मामले में भी दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों आरोपियों को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसकी 7 साल की बच्ची शनिवार को घर से बाहर खेल रही थी। राजेश उसको चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और तालाब के पास झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची किसी को इस बारे में नहीं बता पाए इसलिए उसकी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास भी किया। जब वहां खेल रहे बच्चे बच्ची के पास पहुंचे तो बच्ची खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। उसके कपड़े भी फटे हुए थे। बच्चों ने इस बारे में लोगों को बताया। लोगों ने बच्ची को उठाकर घर पहुंचाया। पिता उसे सिविल अस्पताल ले गए, जहां बच्ची ने आपबीती बताई।
विज्ञापन
समालखा के गांव में एक महिला अपने पति से झगड़ा कर घर से निकली थी। जीटी रोड पर बाइक सवार दो युवक लिफ्ट के बहाने उसको गांव सिवाह में ले गए थे। यहां महिला ने दोनों युवकों से बचने का प्रयास भी किया लेकिन दोनों युवक फिर उसको झांसे में लेकर घर छोड़ने के बहाने बाइक पर दोबारा बैठाकर जीटी रोड की ओर ले गए जीटी रोड पर एक कोठरी में चाकू की नोक पर महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। महिला को ब्लैकमेल किया गया कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देंगे। महिला को छोड़कर आरोपी फरार हो गए। महिला किसी तरह जीटी रोड पर तैनात पुलिस के पास पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।