फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   medical, raid, health department, kit, panipat

झोला छाप डॉक्टर के क्लीनिक पर मारा छापा

Fri, 12 May 2017 12:46 AM IST
ब्यूरो पानीपत
ब्यूरो पानीपत Updated Fri, 12 May 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
medical, raid, health department, kit, panipat
गर्भपात की पांच किट सहित कई दवाइयां बरामद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सीएम विंडो में की गई शिकायत के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जारौसी खास में एक झोला छाप डॉक्टर के क्लीनिक पर छापा मारा। जहां से टीम ने गर्भपात की पांच किट सहित कई दवाइयां भी अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से अन्य झोला छाप डॉक्टरों में भी हड़कंप मचा रहा। आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाना समालखा पुलिस को भी शिकायत दे दी गई है। 
विज्ञापन

           
गांव जौरासी खास निवासी अमित कुमार ने 18 अप्रैल को सीएम विंडो में शिकायत भेजकर आरोप लगाए थे कि गांव में ही एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा क्लीनिक में गलत तरीके से दवाइयां दी जाती है। जिसके चलते कई ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ रहा है। कुछ दिन पहले उसकी चाची ने भी इसी डॉक्टर से दवाई ली थी। दवाई लेने के बाद उसकी चाची की हालत पहले से ज्यादा खराब हो गई। इस मामले में अमित ने सीएम विंडो के माध्यम से झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की थी। इसी मामले की शिकायत मिलते ही ड्रग कंट्रोलर अधिकारी गुरचरण सिंह व समालखा के एसएमओ जितेंद्र त्यागी ने टीम का गठन करके गांव जौरासी में छापा मारा। टीम को छापे के दौरान पांच किट गर्भपात की बरामद हुई और कई प्रकार की दवाइयों के सैंपल लेने के बाद दवाइयों को अपने कब्जे में ले लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर समालखा पुलिस को भी शिकायत दे दी है। समाचार भेजे जाने तक पुलिस द्वारा आरोपी झोला छाप डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed