{"_id":"580e33fd4f1c1bcd75bc2733","slug":"mayor-arrest-police-panipat-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर का भाई व एक नजदीकी राणा पर हमले के मामले में गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेयर का भाई व एक नजदीकी राणा पर हमले के मामले में गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Mon, 24 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सीआईए-टू ने राणा पर हुए हमले में मेयर के भाई आजाद वर्मा और एक नजदीकी को गिरफ्तार कर लिया है। सतपाल राणा के परिवार ने एससी को मामले में त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सीआईए-टू पानीपत ने पानीपत ग्रामीण मंच के अध्यक्ष सतपाल राणा पर हमला करने के आरोप में मेयर के भाई आजाद वर्मा और उसके एक नजदीकी विक्की निवासी बतरा कॉलोनी कुटानी रोड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को रिमांड पर भेज दिया है। दूसरी तरफ, पानीपत ग्रामीण मंच के अध्यक्ष सतपाल राणा के लड़के संजीव राणा और उसके नजदीकियों ने सोमवार को एसपी राजेश दुग्गल से गुहार लगाई। कहा कि सतपाल राणा पर हमला मेयर सुरेश वर्मा और उसके भाइयों ने किया है।
पुलिस आरोपी मेयर सुरेश वर्मा को गिरफ्तार नहीं कर रही है। वे डीसी से मिलकर मेयर की पावर छीनने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। एसपी ने परिवार के लोगों को मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस मौके पर नंद किशोर पुंडीर, अशोक चौहान, यशपाल राणा, सतीश शर्मा, धर्मबीर पांचाल, सुखेश, गोविंद सैनी, आनंद पाल, अमित व इश कुमार राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह है मामला
इसी महीने 16 अक्तूबर की रात डाबर कॉलोनी से वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम से लौटते समय पानीपत ग्रामीण मोर्चा के प्रधान सतपाल राणा पर एक दर्जन अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। राणा ने दावा किया था कि उन्हें गोली मारने की भी कोशिश की गई थी। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सतपाल राणा ने पुलिस में दी शिकायत में मेयर सुरेश वर्मा उसके पांच भाइयों समेत एक दर्जन लोगों पर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया। पुलिस ने इस आधार पर मेयर सुरेश वर्मा और उनके भाइयों दलबीर वर्मा, आजाद वर्मा, धनपत वर्मा, विक्रम वर्मा, विक्की और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था।
पुलिस ने सतपाल राणा पर हुए हमले के मामले में मेयर के भाई समेत दो को गिरफ्तार किया है। कॉलोनी के सीसीटीवी में फुटेज स्पष्ट नहीं है। इस मामले में यदि मेयर के शामिल होने के सबूत मिलते हैं तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजेश दुग्गल, एसपी पानीपत।