{"_id":"645b5766584bc9a8b7028e73","slug":"masked-miscreants-entered-panipat-house-with-knife-whole-incident-captured-in-cctv-camera-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: मकान में चाकू लेकर घुसा नकाबपोश बदमाश, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: मकान में चाकू लेकर घुसा नकाबपोश बदमाश, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
Wed, 10 May 2023 02:05 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 10 May 2023 02:05 PM IST
सार
पानीपत के एल्डिको निवासी सुनीता सक्सेना ने बताया कि उसके पति डीसी सक्सेना नोएडा स्थित जेपी सीमेंट कंपनी में एनवायरमेंट सेफ्टी हेड के पद पर कार्यरत हैं, 8 मई की रात करीब 11 बजे घर पर वह और उसकी बेटी पूजा थी। इसी बीच 11:15 बजे मकान के प्रथम तल पर एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर आया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत में एल्डिको में रात 11:15 बजे नकाबपोश बदमाश एक मकान में चाकू लेकर घुस गया। घर में सो रही मां बेटी आरोपी को देखकर घबरा गई और शोर मचा दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। महिला ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो व्यक्ति चाकू लिए खड़ा था
एल्डिको निवासी सुनीता सक्सेना ने बताया कि उसके पति डीसी सक्सेना नोएडा स्थित जेपी सीमेंट कंपनी में एनवायरमेंट सेफ्टी हेड के पद पर कार्यरत हैं, 8 मई की रात करीब 11 बजे घर पर वह और उसकी बेटी पूजा थी। इसी बीच 11:15 बजे मकान के प्रथम तल पर एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर आया और दरवाजा खटखटाने लगा। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो व्यक्ति चाकू लिए खड़ा था, जिसको देखकर वह डर गए। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी दीवार फांदकर फरार हो गए। आरोपी मकान में चोरी करने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन