फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Married woman sacrificed for dowry in Panipat

पानीपत में दहेज की बली चढ़ी विवाहिता: दस लाख नहीं मिले तो 17 दिन की जच्चा को सास ने पेट पर मारी लात, हुई मौत

Mon, 01 May 2023 04:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 01 May 2023 04:21 PM IST
सार

पानीपत के गांव सिवाह निवासी रमेश ने अपनी बेटी पूजा की शादी दो साल पहले करनाल के गगसीना गांव के मंदीप के साथ की थी। रमेश ने बताया कि मंदीप, सास सुनीता व ससुर बलिंद्र अकसर पूजा को दहेज के लिए ताने मारते थे। बेटी की खुशी के लिए उसने दो बार में उन्हें आठ लाख रुपये भी दिए।

विज्ञापन
Married woman sacrificed for dowry in Panipat
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत के गांव सिवाह की बेटी की दहेज के लिए ससुरालियों ने हत्या कर दी। आरोप है कि ससुराली 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज देने से इंकार किया तो 17 दिन की जच्चा का सास ने लात मार दी। अत्याधिक रक्त रिसाव से उसकी मौत हो गई। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामले के आरोपी पति, सास व ससुर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार शाम को गांव सिवाह में गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव सिवाह की बेटी के साथ गांव गगसीना में प्रताड़ना 
गांव सिवाह निवासी रमेश ने अपनी बेटी पूजा(29) की शादी दो साल पहले करनाल के गगसीना गांव के मंदीप के साथ की थी। रमेश ने बताया कि मंदीप , सास सुनीता व ससुर बलिंद्र अकसर पूजा को दहेज के लिए ताने मारते थे। बेटी की खुशी के लिए उसने दो बार में उन्हें आठ लाख रुपये भी दिए। अब पूजा को 10 लाख रुपये के लिए परेशान किया जा रहा था। पूजा नौ माह की गर्भवती थी। पैसे नहीं मिले तो ससुराली उसकी सही से देखभाल भी नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन


बहू के साथ की जाती थी मारपीट
पूजा ने 11 अप्रैल को एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। पूजा के इलाज में भी लापरवाही बरती गई। वो समय से पहले छुट्टी कराकर उसे घर ले गए। घर जाते ही पति मंदीप, सास सुशीला व ससुर बलिंद्र ने 10 लाख की मांग की। उसने उन्हें कुछ दिन बाद पैसे देने का आश्वासन भी दिया था लेकिन वो नहीं माने। 11 अप्रैल को पूजा का उनके पास फोन आया था। पूजा ने उसे बताया कि उससे दोबारा 10 लाख रुपये मांगे गए हैं। उसके साथ मारपीट की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज के दौरान मौत
फिर मंदीप ने कॉल कर उसे बताया कि पूजा को रक्तरिसाव हो गया है। उसे घर ले जाओ। उसने पूजा को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। पूजा ने उसे बताया कि उसके पति मंदीप व ससुर ने उसके हाथ पकड़े और सास ने पेट पर लात मारी है। इससे ऑपरेशन के दौरान आए टांके टूट गए। सोमवार सुबह पूजा की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।


आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे- एसएचओ
परिजनों के बयानों पर पति, सास व ससुर पर केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द पकड़ लेंगे। -राकेश कुमार, एसएचओ सेक्टर 29 पुलिस थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed