फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mahendra Chawla key witness in Asaram case, arrested in Panipat on charges of fraud amounting to ₹70 lakh

Panipat: 70 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में आसाराम केस का मुख्य गवाह महेंद्र चावला गिरफ्तार, भाई और भतीजा भी काबू

Sun, 19 Apr 2026 12:01 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 19 Apr 2026 12:01 PM IST
सार

भगत सिंह ने बताया कि दो मार्च को महेंद्र चावला ने सरपंच के पक्ष में गवाही दी। उस समय उसने कोर्ट में अपने ही परिचितों को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने और रुपए हड़पने की प्लानिंग शुरू की। 

विज्ञापन
Mahendra Chawla key witness in Asaram case, arrested in Panipat on charges of fraud amounting to ₹70 lakh
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसाराम और नारायण साईं के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में मुख्य गवाह महेंद्र चावला उनके भाई और भतीजे पर एक मामले में पक्ष में गवाही के लिए 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। पानीपत पुलिस ने सेक्टर-12 निवासी भगत सिंह की शिकायत पर महेंद्र चावला, उनके भाई देवेंद्र चावला और भतीजे राम को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए की टीम ने शनिवार शाम को उन्हें गिरफ्तार किया। सभी को रविवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


भगत सिंह ने थाना चांदनीबाग में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि महेंद्र और सनौली गांव के सरपंच संजय त्यागी का अदालत में केस चल रहा है। महेंद्र चावला मां ने कहा कि अगर वो सरपंच संजय से उनका समझौता करा देगा तो संजय के पक्ष में गवाही दे देंगे। इस पर भगत सिंह ने संजय से संपर्क किया। वहीं सनौली के पूर्व सरपंच सुरेंद्र शर्मा का भी एक मुकदमा चल रहाहै। उनमें भी महेंद्र चावला की गवाही होनी थी। उस मामले में भी समझौते की बात तय हो गई। पक्ष में गवाही देने के लिए 70 लाख रुपये एक मार्च को महेंद्र चावला को सौंप दिए। उनके भाई और भतीजे घर से 70 लाख रुपये ले गए।
विज्ञापन


भगत सिंह ने बताया कि दो मार्च को महेंद्र चावला ने सरपंच के पक्ष में गवाही दी। उस समय उसने कोर्ट में अपने ही परिचितों को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने और रुपए हड़पने की प्लानिंग शुरू की। 5 मार्च को अगली तारीख पर पेश न होने के लिए झूठा मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करा दिया और 80 लाख रुपये की मांग करने लगे। अगले ही दिन पंचायत से ये प्रस्ताव पास हो गया, लेकिन इसके बाद महेंद्र ने 18 मार्च को 80 लाख रुपये और देने की डिमांड की।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी दी कि अगर ये पैसे नहीं मिले तो कोर्ट में वह झूठी गवाही देगा। इसके बाद महेंद्र चावला ने अदालत में गवाही नहीं दी। चांदनीबाग थाना पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इसकी जांच सीआईए की टीम को दी गई। शनिवार शाम को सीआईए की टीम ने आरोपी महेंद्र चावला, उनके भाई और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सतीश वत्स ने बताया कि महेंद्र चावला और उनके भाई और भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed