फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Loot worth Rs 27 lakh near new bus stand Panipat

Panipat: गुजरात की कंपनी का कैश लेकर लौट रहे कर्मी पर चाकू तानकर लूटे 26 लाख, जीटी रोड पर हुई वारदात

Tue, 25 Jun 2024 05:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 25 Jun 2024 05:00 PM IST
सार

कर्मी गोहाना व रोहतक से कैश लेकर लौटा था, सिवाह स्थित बस स्टैंड से सेक्टर 12 अपने कमरे पर जा रहा था। नांगलखेड़ी गांव के पास जीटी रोड पर बदमाशों ने ई- रिक्शा को रुकवाकर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Loot worth Rs 27 lakh near new bus stand Panipat
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड पर नांगलखेड़ी गांव के पास गुजरात की कंपनी के कर्मी से कार सवार दो बदमाशों ने 26 लाख रुपये लूट लिए। कर्मी गोहाना व रोहतक से कंपनी की पेमेंट लेकर पानीपत लौटा था। वह सिवाह गांव स्थित बस स्टैंड से अपने सेक्टर 12 स्थित कमरे पर लौट रहा था। उसने सिवाह बस स्टैंड से ई- रिक्शा में बैठा था।

विज्ञापन


बदमाशों ने रॉन्ग साइड आकर कार अड़ाकर ई- रिक्शा को रुकवाया और कर्मी को थप्पड़ मारकर उस पर चाकू तान दिया। बदमाश उससे 26 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। कर्मी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 29 थाना पुलिस, सीआईए वन, सीआई टू व सीआईए थ्री की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। बदमाशों का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मामले में फिलहाल अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुजरात के पाटन जिले के गांव भदरड़ा निवासी जयेश कुमार ने बताया कि वह सेक्टर 12 में किराए पर रहता है। पानीपत का मुकेश व गोविंद गुजरात की कंपनी के कैश कलेक्शन अधिकारी हैं। गुजरात की कंपनी हरियाणा में माल का निर्यात करती है। वह कंपनी की पेमेंट का कैश एकत्रित करता है। वह मंगलवार सुबह कैश एकत्रित करने के लिए रोहतक व गोहाना गया था। वह वहां से उद्यमियों से 26 लाख रुपये की पेमेंट लेकर सुबह पौने 11 बजे पानीपत के सिवाह स्थित बस स्टैंड पर उतरा था।

उसने सारी पेमेंट अपने बैग में डाली थी। उसने बस स्टैंड से ई- रिक्शा ली। वह ई- रिक्शा में अपने सेक्टर 12 स्थित कमरे पर जा रहा था। जब वह जीटी रोड पर नांगलखेड़ी गांव के पास पहुंचा तो सामने से एक एक्सयूवी कार आई। कार चालक ने ई- रिक्शा के सामने कार अड़ा दी। इसमें से दो युवक उतरे। इन युवकों ने उसको थप्पड़ मारे। एक युवक ने उस पर चाकू तान दिया और उससे बैग छीन लिया। यह कार सवार रॉन्ग साइड से सिवाह गांव की ओर फरार हो गए। इसके बाद उसने इस वारदात की सूचना पुलिस को दी। अब सीआईए की टीमें जयेश से भी गहनता से पूछताछ कर रही है।

बदमाशों को जयेश के बारे में जानकारी थी
जिस प्रकार से जयेश के साथ लूटपाट की वारदात हुई है उससे यह प्रतीत हो रहा है कि बदमाशों को जयेेश के बारे में सारी जानकारी दी थी। जयेश किस टाइम किस वाहन में बस स्टैंड से आ रहा है। यह भी जानकारी बदमाशों को दी थी। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।


यह उठ रहे सवाल
- जयेश ने पुलिस को बताया कि वारदात सुबह 11 बजे हुई। सवाल उठ रहा है कि उसने पुलिस को दो बजे तक सूचना क्यों नहीं दी।
- वह 26 लाख रुपये कैश बैग में लेकर क्यों आया।
- वह अकेला यह पेमेंट लेकर आया और ई- रिक्शा में इस पेमेंट को लेकर सेक्टर 12 के लिए चला। पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सेक्टर 29 पुलिस थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। कंपनी के मैनेजर को गुजरात से यहां बुलाया गया है। उनके आने के बाद पूरा मामला स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed