{"_id":"57af69134f1c1b352dee47d3","slug":"loot-train-police-haryana-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत-सोनीपत के बीच होने वाली थी ट्रेन डकैती, पांच काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानीपत-सोनीपत के बीच होने वाली थी ट्रेन डकैती, पांच काबू
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। आरपीएफ की पानीपत, सोनीपत और दिल्ली मुख्यालय की संयुक्त टीम ने ट्रेनों में यात्रियों से डकैती की बड़ी वारदात को नाकाम करते पांच आरोपियों को काबू किया है। पांचों आरोपी पानीपत से सोनीपत के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रियों के साथ लूटपाट की साजिश रच रहे थे। पांचों आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में ट्रेनों में डकैती की दो वारदात कबूल की हैं। आरपीएफ ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
आरपीएफ की पानीपत, सोनीपत और दिल्ली मुख्यालय की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सोनीपत रेलवे गोदाम के पास से पांच बदमाशों को काबू कर लिया। आरपीएफ ने पांचों की पहचान गुलशन निवासी नरेला, यूपी के बागपत जिले के बड़ोत निवासी पवन, सोनीपत निवासी कुलदीप, लुधियाना निवासी हरीश उर्फ हन्नी और सोनू निवासी सोनीपत के रूप में की। हरीश उर्फ हन्नी वर्तमान में सोनीपत में ही रह रहा था। पांचों ने आरपीएफ को बताया कि वे एक पैसेंजर ट्रेन में पानीपत और सोनीपत के बीच लूट करने वाले थे। आरपीएफ पूछताछ आरोपियों ने 19 अप्रैल को हिमाचल एक्सप्रेस और सात जुलाई शहीद एक्सप्रेस में डकैती करना भी कबूल किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वर्जन::::::::
ट्रेन में डकैती की योजना बना रहे पांच आरोपियों को दिल्ली हेड क्वार्टर, सोनीपत और पानीपत की संयुक्त टीम ने काबू किया है। आरोपी पानीपत और सोनीपत के बीच एक ट्रेन में डकैती की साजिश रच रहे थे।
विज्ञापन
जीएस गौतम, प्रभारी, आरपीएफ, पानीपत।