फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Loot, police, haryana, panipat, 20 lacks

स्कॉर्पियो सवारों ने लूटा 20 लाख का सामान

Mon, 12 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Mon, 12 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Loot, police, haryana, panipat, 20 lacks
पानीपत - फोटो : पानीपत
पानीपत/समालखा। थाना समालखा के अंतर्गत जीटी रोड पर गांव मच्छरौली के पास स्कॉर्पियो सवार पांच बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर कंटेनर को लूट लिया। कंटेनर में ऑन लाइन शॅापिंग का सामन था। ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के अनुसार लूटे गए सामान की कीमत करीब 20 लाख रुपये है। लुटेरे कंटेनर को रुकवाकर पहले गांव मच्छरौली की तरफ सर्विस लाइन पर ले गए, फिर वारदात की। पुलिस ने कंटेनर चालक के बयान पर पांच अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सूचना पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर भी समालाखा थाने पहुंच गए थे।
विज्ञापन


जीटी रोड पर रविवार अल सुबह तीन बजे पांच लुटेरों ने गांव मच्छरौली के पास ऑन लाइन शॉपिंग के सामान से भरे कंटेनर के चालक अनिल कुमार निवासी गया, बिहार को बंधक बना लिया। अनिल कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में मैन स्पीड ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी में चालक है। कंटनेर में ऑन लाइन शॉपिंग का सामान लेकर दिल्ली से अंबाला जा रहा था। रास्ते में पांच लुटेरों ने स्कॉर्पियो को कंटेनर के आगे अड़ा दिया। उसके बाद सभी उसे धमकाते हुए गांव की तरफ सर्विस रोड पर ले गए। वहां ले जाकर लुटेरों ने उसे कंटेनर से नीचे उतार और एक तरफ ले गए। दो लुटेरे उस पर पिस्तौल तानकर खड़े रहे, जबकि अन्य ने रॉड से कंटेनर का ताला तोड़ दिया। सभी ने कंटेनर से सामान स्कॉर्पियो में लोड कर लिया और भाग गए। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में फोन पर दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही जिले की नाकेबंदी कर दी, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


पानीपत और अंबाला जाना था सामान
मैन स्पीड के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेंद्र राठौर ने बताया कि कंपनी ने कंटेनर को दिल्ली से अंबाला के लिए रवाना किया था। कंटेनर में ग्राहकों के ऑर्डर का सामान था। कुछ सामान पानीपत में उतारना था। उसके बाद कंटेनर को अंबाला जाना था। लुटेरे कंटेनर से मोबाइल फोन, कपड़े, जूते आदि सामान लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ महंगे मोबाइल और कपड़े लूटे
सुरेंद्र राठौर ने बताया कि लुटेरोें ने बड़ी फुरसत में वारदात की है। लुटेरे कंटेनर से महंगे मोबाइल, महंगे ब्रांडेड कपड़े और जूते ही ले गए। सस्ते सामान को हाथ तक नहीं लगाया।

लुटेरे बोले, एक्सिडेंट करके आया है ट्रक को रोको
कंटेनर चालक अनिल कुमार ने बताया कि वह कंटेनर को 50 की स्पीड पर चला था। गांव मच्छरौली के पास लुटेरों ने अपनी गाड़ी उसके कंटेनर के आगे अड़ा दी। इसके बाद लुटेरे गाड़ी से नीचे उतरे और उससे बोले कि वह एक्सिडेंट करके भाग रहा है, जल्दी नीचे उतरे। उसने लुटेरों से कहा कि उसने कोई एक्सिडेंट नहीं किया है। लुटेरों ने उसे कॉलर पकड़कर नीचे उतार लिया और उसे दूर ले गए। वहां उसके सिर पर पिस्तौल तान दी। उनमें से एक बोला कि यदि जरा भी हिला तो सिर में गोली मार दूंगा।

लुटेरों के के दिल्ली के ही होने की आशंका
लूट की वारदात के बाद आशंका जताई जा रही है कि लुटेरों को पता था कि कंटेनर शनिवार रात को दिल्ली से अंबाला जाएगा। इसलिए वे दिल्ली से ही कंटेनर का पीछा कर रहे होंगे। मौका मिलते ही लुटेरों ने कंटेनर को लूट लिया। ट्रक चालक के अनुुुसार लुटेरे हरियाणवी और हिंदी में बात कर रहे थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लुटेरे दिल्ली के आसपास के क्षेत्र के हैं।

एक माह में दर्जन से अधिक लूट व चोरी
एक माह में जिले में एक दर्जन से अधिक लूट और चोरी की वारदात हो चुकी हैं। पुलिस वारदातों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से नाकाम रही है। चोरों ने एक माह में पानीपत के बाजार, वीआईपी सेक्टर, कॉलोनियो में, समालखा, इसराना, मतलौडा और सनौली में वारदात की हैं। जिले में एक माह में आधा दर्जन लूट भी हो चुकी हैं।  


लूटे गए सामान की कीमत कितनी है इसका एस्टीमेट अब तक नहीं लग पाया है। प्राथमिक जांच में लूटे सामान की कीमत हजारों में है, स्पष्ट जांच के बाद हो पाएगा। पुलिस ने कंटेनर चालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।
रणबीर मलिक, जांच अधिकारी समालखा पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed