फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Kidnapping of a child in broad daylight in Panipat of Haryana

Haryana: पानीपत में दिन दहाड़े बच्चे का अपहरण, कंचे दिलाने का झांसा दे सात साल के बालक को बाइक पर ले गया आरोपी

Sun, 27 Nov 2022 03:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह आशू गौतम, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
आशू गौतम, संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 27 Nov 2022 03:26 PM IST
सार

पानीपत की न्यू सैनीपुरा कॉलोनी का मामला है। दो भाई गली में खेल रहे थे। आरोपी ने बड़े को भी बाइक पर बैठाया लेकिन शोर मचाने पर उसे छोड़ गए। पुलिस और सीआईए बच्चे की तलाश में जुटी है। आस पास के कैमरों को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
Kidnapping of a child in broad daylight in Panipat of Haryana
दिनेश का फोटो व थाने के बाहर मौजूद परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में जाटल रोड स्थित न्यू सैनीपुरा कॉलोनी में पीपल वाली गली में खेल रहे सात वर्षीय बच्चे को कंचे दिलाने का झांसा देकर बाइक सवार आरोपी अपहरण कर फरार हो गया। आरोपी दोनों भाइयों का अपहरण करना चाहता था, लेकिन 11 वर्षीय बड़े भाई ने शोर मचाया तो आरोपी उसे वहीं पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


वारदात रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। बड़े भाई ने अपने माता-पिता को वारदात के बारे में बताया है, जिन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सीआईए की टीम भी वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


न्यू सैनी पुरा निवासी उमेश कुमार ने बताया कि वह फेस-3 फैक्टरी में मशीन चलाता है। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें दोनों छोटे बेटे 11 वर्षीय कृष्णा और सात वर्षीय दिनेश है। वह दोनों रविवार को पीपल वाली गली में एक खाली प्लाट के पास खेल रहे थे। इसी बीच बाइक पर सवार होकर एक युवक आया और दोनों बच्चों को कंचे दिलाने का झांसा देकर बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले जाने लगा। कृष्णा ने शोर मचाया तो उसे नीचे उतार दिया और दिनेश को अपने साथ ले गया। कृष्णा ने घर आकर अपनी मां माया को बताया। पत्नी ने उसे कॉल की, वह तुरंत मौके पर पहुंचा और पुलिस को कॉल कर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बाइक पर आगे बैठाकर ले जाता दिखा आरोपी
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आरोपी युवक बच्चे दिनेश को बाइक पर आगे की तरफ बैठाकर लेजाता दिखाई दे रहा है। फुटेज में आरोपी पिछले चार से पांच मिनट में वहीं पर चक्कर काट रहा था। आरोपी फिराक में था कब मौका मिले और वह बच्चों को झांसा दे कर अपने साथ ले जा सके। आशंका है कि आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी शामिल था, जो कुछ दूरी पर खड़ा था।

सीआईए और  थाना पुलिस तलाश में जुटी
 दिन दहाड़े बच्चे के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में भी हडकंप मच गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस के अलावा सीआईए की तीन टीम भी मौके पर पहुंच गई। सभी टीम बच्चे की फोटो लेकर आस पास के क्षेत्र में तलाश में जुट गई है।


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, सीआईए और थाना पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है, जल्द ही बच्चे को तलाश कर लिया जाएगा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - संदीप सिंह, डीएसपी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed