फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   JE electricity board, beatan, villagers, police, panipat

बिजली चोरी पकड़ने गए जेई को लाठी डंडो से पीटा

Sat, 27 Aug 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 27 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
JE electricity board, beatan, villagers, police, panipat
crime - फोटो : demo pic
पानीपत। तहसील कैंप स्थित न्यू प्रकाश नगर में बिजली चोरी पकड़ने गए जेई की लाठी डंडो से जमकर धुनाई कर दी। उपभोक्ता ने बिजली निगम अधिकारियों पर रिश्वत मांगने व नाजायज तंग करने के आरोप लगाए। वहीं बिजली निगम अधिकारी ने बिजली पकड़ने जाने के कारण मारपीट का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह तहसील कैंप स्थित न्यू प्रकाश नगर में जेई सुभाष गौतम ने टीम के साथ बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान उपभोक्ता आनंदपाल के घर पर छापामारी करते हुए बिजली चोरी पकड़ी गई। घर पर आनंदपाल की पत्नी माती व बेटा था। बिजली चोरी पकड़ने के दौरान हंगामा करते हुए जेई पर लाठी डंडो से हमला बोल दिया। हंगामा बढ़ने के साथ आस-पास पड़ोस से लोगों की भीड़ लग गई। वहीं मामले की सूचना मिलने पर तहसील कैंप पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का लगाया आरोप
उपभोक्ता ने जेई पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। आरोप लगाते हुए बताया कि करीब तीन महीने पहले जेई घर पर आया था। जहां उसने जुर्माने लगाने की धमकी देते हुए पैसों की मांग की। इसके बाद जेई को 10 हजार रुपये दे दिए गए। शनिवार को फिर जेई घर पर चेकिंग के बहाने आया और 50 रुपये की मांग की। पैसे न देने की एवज में पुलिस को पकड़वाने की धमकी देना लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी पकड़ी गई तो पीटने पर हुए उतारू
जेई सुभाष ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उपभोक्ता के घर पर जब चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़ी गई तो मारपीट पर उतारू हो गए। मीटर उतारने लगे तो पिटाई करते हुए कपड़े तक फाड़ दिए।


चोरी पकड़ने आ जाते हैं, लेकिन तार बदलने क्यों नहीं आते
वार्ड-3 पार्षद हरीश शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि भगत नगर, कृष्ण नगर, विकास नगर, प्रीत विहार कालोनी सुभाष रामनगर सहित अन्य कालोनियों में तार नीचे हैं। जिस कारण लोग डर के साये में जीवन बिताने पर मजबूर हैं। कई बार करंट तक लग चुके हैं। बिजली अधिकारी तार बदलवाने के लिए नहीं आते हैं। सुबह चोरी पकड़ने के लिए टाइम मिल जाता है।

वर्जन :::::::::
तहसील कैंप में बिजली चोरी मामले व मारपीट की दोनों पक्षों की शिकायत ले ली है। मामले में जांच की जा रही है।
सुरेंद्र इंचार्ज तहसील कैंप चौंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed