{"_id":"3dda8d4133229e8a1f1456e84c437b44","slug":"jam-at-haridwar-panipat-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथा करने दरी लेकर पहुंचे थाने नहीं बनी बात तो पौना घंटा हरिद्वार-पानीपत पर रोड लगाया जाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथा करने दरी लेकर पहुंचे थाने नहीं बनी बात तो पौना घंटा हरिद्वार-पानीपत पर रोड लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रॉपर्टी डीलर हंसराज मर्डर मामले में परिजनों ने पौना घंटे हरिद्वार-पानीपत रोड जाम रखा। इससे पहले डेढ़ घंटे तक थाना चांदनी बाग का घेराव कर जमकर बवाल काटा।
परिजन चौथे को घर में मंगवाई दरियों को लेकर ही थाने और जाम लगाने पहुंच गए। उन्हाेंने आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं करने पर चौथा थाने में ही करने की चेतावनी दी।
परिजनों के बबैल नाके पर बैठने से पानीपत-हरिद्वार रोड, बबैल रोड और हुडा बाईपास पर लंबा जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई।
हंसराज नारंग मर्डर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन रविवार सुबह चौथा करने के लिए मंगाई दरी लेकर थाना चांदनी बाग पहुंच गए।
परिजनों ने थाने में ही जमकर हंगामा काटा। एसएचओ अनिरुद्ध चौहहान ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन उनकी एक भी सुनने को तैयार नहीं हुए।
आक्रोशित परिजनों ने थाने में ही पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिजन यहां से दरियां लेकर सीधे बलजीत नगर नाका चौक पहुंचे और चौक के चारों रास्तों पर दरियां बिछाकर बैठ गए।
विज्ञापन
इससे पानीपत-हरिद्वार सड़क के दोनों तरफ, हुडा बाइपास और बबैल रोड पर लंबा जाम लग गया। लोगों ने यहां भी पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। जाम की सूचना पाकर एसडीएम विवेक चौधरी, डीएसपी शहर दलबीर सिंह, डीएसपी समालखा गोरखपाल राणा और थाना प्रभारी अनिरूद्ध चौहान मौके पर पहुुंचे।
एसडीएम और डीएसपी के बार-बार आश्वासन के बाद भी परिजनों ने रोड खोलने से मना कर दिया। परिजनों ने डीएसपी के सामने एसएचओ की शिकायत की।
एसएचओ ने कहा कि वे पहले भी कार्रवाई का भरोसा दे चुके हैं और अब भी वहीं कह रहे हैं। वे मामले में विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
एसडीएम विवेक चौधरी और डीएसपी सिटी दलबीर सिंह परिजनों को मनाने के लिए पुलिस चौकी में ले गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि मृतक हंसराज का विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा गया है।
जैसे ही विसरा और पोस्टमार्टम रिपार्ट मिलती है, उसी के आधार पर मामले में कार्रवाई कर दी जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी कड़ी मशक्कत के बाद परिजनों को समझाने में सफल हो पाए। एसडीएम और डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम खोला।
वाहनों की लंबी कतार
जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ सवारी तो पैदल की अपने गंतव्य को रवाना हो गई। वहीं पुलिस ने जाम खुलने के बाद यातायात को सुचारू कराने को लेकर काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस मौके पर डॉ.प्रवीण, इंद्र सिंह, सचिन नारंग, हर्ष नारंग, प्रीति नारंग, महक नारंग, लक्की, रिंकू, सोनू, राजेश मौजूद रहे।
यह है मामला
विदित है कि वीरवार शाम को सेक्टर 25 निवासी हंसराज का पड़ौसी राजेंद्र जैन के साथ झगड़ा हो गया। झगड़ा कूरियर को लेकर हुआ था।
परिजनों का आरोप है कि झगड़े के दौरान राजेंद्र जैन और उसके बेटे गगन जैन ने हंसराज पर दोनाली बंदूक तान दी और उसको धक्के मारे।
जिससे हंसराज की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाते रास्ते में मौत हो गई। परिजनों ने हंसराज की मौत का आरोप राजेंद्र जैन और उसके बेटे गगन जैन पर लगाया था।
पुलिस ने रोहित जैन की शिकायत पर राजेंद्र जैन और गगन जैन पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। परिजनों का आरोप है कि चार दिन के बाद भी पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।
अतिरिक्त प्रभारी को सस्पेंड करने की मांग
मृतक हंसराज के परिजनों ने सनौली रोड पर जाम लगाने के बाद एसआई बलवान सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मृतक के बेटे सचिन नारंग ने बताया कि उनके पिता की मौत के बाद एसआई बलवान सिंह ने कार्रवाई करने की बजाय यह कह दिया कि राजेंद्र जैन ने आपके पिता को नहीं मारा।
आपके पिता की जान बंदूक के डर से गई है। इस पर परिजन भड़क गए। परिजनों ने डीएसपी से एसआई बलवान सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसएचओ के व्यवहार पर भी नाराजगी जाहिर की और डीएसपी को इसकी शिकायत की।
ऐसे चला घटनाक्रम
-सुबह 10:30 बजे हंसराज के परिजन दरी लेकर थाना चांदनी बाग में पहुंचे। परिजनों ने थाने में दरी बिछाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
-10:45 बजे एसएचओ अनिरुद्ध चौहान थाने पहुंचे। एसएचओ ने परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया। परिजनों ने एसएचओ की एक न सुनी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
-11:30 बजे थाना चांदनी बाग के बाहर दर्जनों सेक्टर निवासी लोग एकत्रित हो गए। लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
-12 बजे दर्जनों परिजन बलजीत नाका चौकी पहुंचे। परिजनों ने रोड जाम कर दिया। परिजनों ने सड़क पर ही दरे बिछाकर धरना दे दिया।
-12:35 पर परिजनों को मनाने और जाम खुलवाने के लिए एसडीएम विवेक चौधरी और डीएसपी दलबीर सिंह पहुंचे। एसडीएम और डीएसपी ने परिजनों को मनाने का काफी प्रयास किया। लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।
-12:45 पर एसडीएम विवेक चौधरी और डीएसपी दलबीर सिंह परिजनों को पुलिस चौकी के अंदर ले गए। चौकी के अंदर प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को मामले में सांत्वना दी।
-12:50 पर परिजनों ने जाम खोला और वाहन सुचारू रूप से चल सके।
-1 बजे प्रशासनिक अधिकारी और परिजन चौकी से निकले। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन चले गए।
वर्जन
हंसराज की विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट दस दिन में आ जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विवेक चौधरी, एसडीएम पानीपत।