फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Innocent brutally murdered in Samalkha of Haryana

बेरहमी से हत्या: दो दिन पहले लापता हुई थी मंदिर गई सात वर्षीय मासूम, झाड़ियों से मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Wed, 15 Dec 2021 01:27 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, समालखा, पानीपत(हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Dec 2021 01:27 AM IST
सार

घटना की सूचना पर एसपी और डीएसपी समेत एफएसएल की टीम ने मौका मुआयना किया। मासूम से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है, हत्यारे का सुराग देने पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। 

विज्ञापन
Innocent brutally murdered in Samalkha of  Haryana
कार्रवाई करती पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे में दो दिन पहले कंडी माता मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम से लापता हुई सात वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मंगलवार को मासूम का शव गांव स्थित बिजली घर के सामने झाड़ियों से मिला। प्राथमिक जांच में मासूम के साथ दरिंदगी की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


बच्ची की हत्या की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर एसपी शशांक कुमार सावन, डीएसपी प्रदीप कुमार और एसएचओ नरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मामले में पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मासूम के पिता ने बताया कि रविवार को कंडी माता मंदिर में मूर्ति स्थापना कार्यक्रम था। वह अपने परिवार के साथ गया था और सात वर्षीय बेटी भी साथ थी। कुछ देर बाद वे वापस आ गए, लेकिन बेटी नहीं आई। उन्होंने सोचा कि वह अन्य बच्चों के साथ खेल रही होगी, लेकिन जब शाम तक बच्ची नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। रातभर ग्रामीणों के साथ गांव, नाले, खेत, रेलवे लाइन आदि स्थानों पर परिजन बच्ची की तलाश करते रहे। रिश्तेदारों में भी पता करवाया, लेकिन बच्ची की कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई थी।

मंगलवार की देर शाम खोजबीन के दौरान ताऊ के लड़के को बिजली घर के सामने झाड़ियों में बच्ची का शव दिखा। उसने परिजनों को इसकी सूचना दी। बच्ची के सिर पर चोट के निशान बताए जा रहे हैं। बच्ची के मुंह पर भी खून लगा हुआ है एवं आसपास इंजेक्शन और सीरिंज पड़े थे।


आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर एफएसएल और सीआईए टीम ने भी जांच के लिए साक्ष्य जुटाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed