{"_id":"61b8f2accf77144a0921ddba","slug":"husband-pressurize-her-wife-to-have-a-relationship-with-a-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत: बेटियां पैदा हुईं तो पति ने बेटे के लिए दोस्त से संबंध बनाने का डाला दबाव, विरोध किया तो घर से निकालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पानीपत: बेटियां पैदा हुईं तो पति ने बेटे के लिए दोस्त से संबंध बनाने का डाला दबाव, विरोध किया तो घर से निकालने का आरोप
Wed, 15 Dec 2021 01:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:08 AM IST
सार
पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पत्नी ने विवाह के बाद से ही दहेज के लिए भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले दहेज के लिए और फिर तीन बेटियां पैदा होने पर पति ने न सिर्फ प्रताड़ित किया, बल्कि दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाया। जब पत्नी इसके लिए राजी नहीं हुई तो मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की ओर से इस आशय की शिकायत के बाद पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पानीपत क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2013 में उसकी शादी हुई थी। उस दौरान पिता ने शादी में 10 लाख रुपये खर्च किए, लेकिन ससुराल वाले शादी के कुछ दिन बाद ही दहेज कम लाने को लेकर तंज कसने लगे। पति ने दो लाख रुपये और दादी सास ने सोने के कंगन लाने की मांग की।
विज्ञापन
जब मांग पूरी नहीं हुई तो आरोपियों ने शादी के डेढ़ माह बाद ही घर से निकाल दिया। पिता ने एक सप्ताह बाद 50 हजार रुपये पति को दिए तो कुछ दिन मामला शांत रहा पर फिर मांग शुरू हो गई। इस दौरान उसे तीन बेटियां पैदा हुईं, जो इस वक्त आठ, छह और चार वर्ष की हैं। इसके बाद से प्रताड़ना और बढ़ गई और पति ने बेटियों की देखरेख के लिए दो लाख रुपये और लाने की मांग की।
विज्ञापन
यही नहीं महिला का आरोप है कि पति ने बेटे के लिए दोस्त से संबंध बनाने का दवाब डाला। दोस्त को घर बुलाकर जबरदस्ती करने की भी कोशिश की गई, लेकिन विरोध करने पर आरोपी दोस्त फरार हो गया। इसके बाद पति ने बेरहमी से पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। इस संबंध में सेक्टर-29 थाना प्रभारी अंकित कुमार का कहना है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा।
पहले बेटी को मारने का किया था प्रयास
महिला का आरोप है कि पति ने 2018 में छोटी बेटी को मारने का भी प्रयास किया था। आरोपी पति मुंह पर तकिया रखकर उसका गला घोटना चाहता था, तभी मौके पर पहुंचकर उसने बेटी को मौत के मुंह से बचाया था।