फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Hurt by the fight, the chicken shop operator swallowed poison

Haryana: मारपीट से आहत चिकन शॉप संचालक ने जहर निगल दी जान, अन्य को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 04 Oct 2024 08:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना/पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना/पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Oct 2024 08:38 PM IST
सार

युवक ने मरने से पहले वीडियो बना वायरल किया है। एक अन्य को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पत्नी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Haryana: Hurt by the fight, the chicken shop operator swallowed poison
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के इसराना में एक चिकन शॉप संचालक ने गाली गलौज व मार-पीट करने से आहत होकर जहर निगल कर जान दे दी है। जहर निगलने से पहले मृतक ने एक वीडियो वायरल कर अपनी मौत का जिम्मेदार एक युवक को बताया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जहर निगलने पर युवक को अचेत अवस्था में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी वासी इसराना ने पुलिस को बताया कि उसका पति शेर सिंह इसराना में चिकन कार्नर चलाता था। शुक्रवार देर शेर सिंह ने बेटी को फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है। उसने वीडियो में बताया कि उसकी मौत का जिम्मेदार सुरेंद्र होगा। आरोपी सुरेंद्र ने उसके साथ साथ मार-पीट व गाली गलोज की। जिससे आहत हो कर वह जहर निगल रहा है। जहर निगलने से पहले शेर सिंह ने एक वीडियो भी वायरल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना इसराना पुलिस के प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इसराना के शेर सिंह ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही है। मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed