फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Contractor assaulted for not getting liquor, case registered

Haryana: शराब न मिलने पर ठेकेदार से मारपीट, केस दर्ज

Fri, 04 Oct 2024 07:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना/पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना/पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 04 Oct 2024 07:33 PM IST
सार

नौल्था गांव में शराब नहीं दी तो लोगों ने ठेकेदार के साथ मारपीट कर दी। 

विज्ञापन
Haryana: Contractor assaulted for not getting liquor, case registered
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के नौल्था गांव में शराब नहीं मिलने पर लोगों ने ठेकेदार के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि ठेका विस चुनाव का प्रचार बंद होने के साथ बंद कर दिया था। स्थानीय लोग शराब की मांग को लेकर ठेके पर पहुंच गए थे। ठेकेदार ने शराब नहीं दी तो उसके साथ एक दर्जन लोगों ने मारपीट कर दी।

विज्ञापन


नौल्था गांव में वीरवार देर शाम शराब ठेका बंद होने के बाद एक युवक ठेके पर शराब लेने पहुंचा। ठेकेदार ने शराब देने से मना कर दिया। जिससे खफा युवक ने अन्य युवकों के साथ मिलकर कारिंदे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


रजनीश वासी बजाना खुर्द ने थाना इसराना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीरवार को चुनाव प्रचार थमते ही शराब ठेके भी बंद हो गए थे। देर शाम ठेके के पास कोई युवक आया और शराब की पेटी की मांग की। उसके मना कर दिया। इसके कुछ देर बाद वह करीब एक दर्जन युवकों के साथ पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उन्होंने छुपकर अपनी जान बचाई। थाना इसराना पुलिस के प्रभारी देवेंद्र ने बताया है कि रजनीश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed