{"_id":"18a58adb004113e83612807d66ce00df","slug":"girl-gang-raped-in-mumbai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को मुंबई ले जाकर सामूहिक दुराचार,चार पर केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को मुंबई ले जाकर सामूहिक दुराचार,चार पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Fri, 30 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के एक गांव की किशोरी को मुंबई ले जाकर सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है। किशोरी ने चारों पर अप्राकृतिक यौन शोषण व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने चारों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। किशोरी थाना मतलौडा के अंतर्गत एक गांव की है। किशोरी ने रैरकलां निवासी बिजेंद्र व सुरेंद्र और संजय व प्रताप पर सामूहिक दुराचार, अप्राकृतिक यौन शोषण, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उसने बताया कि उक्त चारों उसको मुंबई ले गए। यहां पर चारों ने उसके साथ दुराचार किया और उसके साथ कई बार मारपीट की। उसने उनको मामले की जानकारी पुलिस व परिवार के लोगों को देने की कही तो उसको जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और उसके बयान दर्ज कराए। महिला थाना पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।