{"_id":"58ed26994f1c1b9c36cf6d41","slug":"girl-down-shan-e-panjab-shabdi-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती शान-ए-पंजाब से उतरी और शताब्दी आने से पहले ट्रैक पर कूदी, लोगों ने बचाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती शान-ए-पंजाब से उतरी और शताब्दी आने से पहले ट्रैक पर कूदी, लोगों ने बचाया
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की एक युवती शान-ए-पंजाब गाड़ी से उतरकर शताब्दी ट्रेन के आने से पहले ट्रैक पर कूद गई और हंगामा खड़ा कर दिया। वहां पर खड़े दो यात्रियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक से हटाया। लेकिन, जब एक यात्री जीआरपी थाने में ले जाने लगे तो युवती हाथ छुड़वाकर शान-ए-पंजाब में ही सवार होकर चली गई। जीआरपी के अधिकारी आने तक ट्रेन रेलवे स्टेशन से जा चुकी थी।
शान-ए-पंजाब सोमवार देर रात दो नंबर प्लेटफार्म पर आकर रुकी। इसी वक्त शताब्दी के आने का अनाउंसमेंट होने लगा कि शताब्दी प्लेटफार्म नंबर एक से रनथ्रू होगी और कोई भी यात्री लाइन क्रॉस न करे। इसी दौरान एक युवती पहले से खड़ी शान-ए-पंजाब गाड़ी से सीधा ट्रैक पर कूद गई। युवती को कूदता देख दो युवकों ने ट्रैक पर छलांग दी और युवती को प्लेटफार्म नंबर एक पर ले आए। जब उनमें से एक युवक ने जीआरपी को सूचित करने के लिए कहा। इसी दौरान शान-ए-पंजाब ने चलने के लिए हार्न बजा दिया। इस पर युवती हाथ छुड़ाकर शान-ए-पंजाब गाड़ी में चढ़ गई। जब जीआरपी पुलिस कर्मी थाने से बाहर आए तो शान-ए-पंजाब गाड़ी जा चुकी थी। युवकों ने बताया कि युवती कुछ नशे में थी। उसने बताया कि वह अमृतसर से दिल्ली जंक्शन पर जा रही थी। इस बारे में जीआरपी थाना प्रभारी बृजपाल सिंह राणा ने बताया कि युवती के कूदने की कोई सूचना उनके पास नहीं आई है।