फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   friend, other, friend, marrige, drink, poisen

सहेली ने दूसरी जगह शादी होने पर पिलाया जहर, मौत

Sun, 19 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 19 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
friend, other, friend, marrige, drink, poisen
poisen
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में तीन साल तक एक की कक्षा में पढ़ी और यहीं पर सहेली बनी। बाद में दूसरी ने अपनी सहेली की शादी उसके बताए गए लड़के से न होने से खफा होकर अपनी सहेली की कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या कर दी। सहेली ने ही बाद में भाई को फोन कर इसकी जानकारी दी। युवती ने पीजीआई खानपुर में दम तोड़ दिया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने इस मामले में बुड़शाम निवासी युवती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत महराना गांव के अड्डे पर एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से तबीयत बिगड़ गई। अहीर माजरा सोनीपत निवासी परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पीजीआई खानपुर में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। इंद्र सिंह निवासी अहीर माजरा सोनीपत ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उसकी लड़की कोमल की कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या की गई है। उसने बुड़शाम निवासी अपनी बेटी की सहेली मीना पर जहर देने के आरोप लगाए। परिजनों का आरोप है कि मीना ने उसको पार्टी के बहाने अपने गांव में बुलाया और वहां पर कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिला दिया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने उसकी शिकायत पर मीना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

28 फरवरी को हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार अहीर माजरा निवासी इंद्र सिंह ने कोमल की 28 फरवरी को पानीपत के गांव काबड़ी में शादी की थी। वह कुछ दिनों बाद ही अपने घर चली गई। बताया जा रहा है कि कोमल 17 मार्च को घर से बताए बिना आ गई। उसी शाम को साढ़े चार उसकी सहेली मीना निवासी बुड़शाम ने उसके भाई राहुल को फोन किया। उसने बताया कि कोमल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। वह महराना गांव के अड्डे पर खड़ी थी। परिजन उसको लेकर खानपुर पीजीआई में पहुंचे। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पानीपत के एक कॉलेज में तीन साल पढ़ीं
परिजनों के अनुसार कोमल को शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में स्नातक की शिक्षा लेने के लिए भेजा था। यहां पर उसकी दोस्ती आरोपी मीना निवासी बुड़शाम के साथ हो गई। उन्होंने कोमल की शादी करने का विचार किया। इसी समय मीना ने उसकी शादी अपनी पसंद के लड़के से कराने की बात कही। लेकिन, उन्होंने लड़के की तलाश कर कोमल की शादी काबड़ी गांव में कर दी। आरोप है कि मीना कोमल की शादी दूसरी जगह होने से खफा थी।

अहीर माजरा निवासी एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। परिजनों ने उसकी सहेली पर कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और बुड़शाम निवासी मीना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमित कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन पानीपत। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed