{"_id":"580671624f1c1b642e703f02","slug":"fraud-rupees-double-police-arrest-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसे दोगुने करने का लालच देकर पांच लोगों को चूना लगा चुका है तीसरी पास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैसे दोगुने करने का लालच देकर पांच लोगों को चूना लगा चुका है तीसरी पास
ब्यूरो पानीपत
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
सीआईए-वन की गिरफ्तार में ठग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तीसरी क्लास पास शातिर ठग अपनी बातों व कलाकारी से पांच लोगों को लाखों रुपये का चूना लगा गया चुका है। शातिर ठग इतनी चतुराई से लोगों को चूना लगाता है कि किसी को शक तक नहीं होता। सीआईए-वन ने कैराना निवासी व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। बुधवार को आरोपी को दो दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार करनाल के निगदू गांव निवासी सतीश ने रिमांड के दौरान कुल पांच वारदातों का कबूला किया है। आरोपी सतीश ने दो दिन के रिमांड के दौरान बताया कि उसने करनाल में चार लोगों को 25, 35, 50 व 60 हजार रुपये का चूना लगाया है। वह रुपये दोगुने करने का लालच देकर काले रंग के बैग में पैसे देकर जाता है। पैसों की गड्डी में ऊपर और नीचे का नोट ही असली होता है। वह पहले लोगों को असली नोट देता था, ताकि लोगों को उन पर विश्वास हो जाएं। वह झूठे मंत्र पढ़कर लोगों को काले रंग का बैग घर जाकर ही खोलकर देखने के लिए बोलता है। सीआइए-वन ने आरोपी सतीश को बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से दस हजार रुपये बरामद किए है।
विदित है कि सीआइए-वन ने कैराना निवासी अनीस की शिकायत पर रविवार को सतीश निवासी गांव निगदू को पानीपत बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था। सतीश ने अनीश को एक लाख रुपये दोगुने करने का लालच देकर एक लाख की ठगी की थी। आरोपी ने अनीश को यह भी कहा था कि उसने एक लाख रुपये को एक लाख 90 हजार बना दिए है। वह इनको घर जाकर की देखे। अनीश ने इसकी शिकायत चांदनी बाग थाने में की थी।
विज्ञापन
आरोपी ने दो दिन के रिमांड के दौरान कुल पांच वारदातों को कबूल किया है। आरोपी के कब्जे से दस हजार रुपये बरामद कर लिए है। उसको दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अजय कुमार, प्रभारी, सीआईए-वन पानीपत।