फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four-year-old girl raped in Panipat of Haryana

शर्मनाक: चार साल की बच्ची के साथ की दरिंदगी, खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हुआ आरोपी

Mon, 09 May 2022 01:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, समालखा (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, समालखा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 09 May 2022 01:13 AM IST
सार

बच्ची को ढूढंते हुए मां पड़ोसी के घर पहुंची तो यहां बच्ची नाजुक हालत में मिली। वह उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने हालत खराब देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Four-year-old girl raped in Panipat of Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में रहने वाली चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची खेलते-खेलते उसके घर चली गई थी। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को ढूढंते हुए मां पड़ोसी के घर पहुंची तो यहां बच्ची नाजुक हालत में मिली। मां उसे लेकर सिविल अस्पताल पहुंची।

विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने मेडिकल के बाद उसकी हालत खराब देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। बच्ची की मां ने बताया कि वह चार बच्चों की मां है। उसकी चार वर्षीय मंझली बेटी शाम साढ़े चार बजे घर के बाहर खेल रही थी। खेलते-खेलते पड़ोसी के घर चली गई।
विज्ञापन


करीब 20 मिनट तक वह घर नहीं लौटी। वह उसकी तलाश करते हुए पड़ोसी के घर पहुंची। यहां बच्ची खून से लथपथ मिली। इसके बाद वारदात के बारे में पता चला। आरोप है कि आरोपी की उम्र 35 साल है और वह चार बच्चों का पिता भी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने पीड़िता के बयान पर अज्ञात पर केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश जारी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। बच्चे के स्वास्थ्य की भी अपडेट ली जा रही है। -नरेंद्र सिंह, एसएचओ समालखा थाना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed