{"_id":"642ae3145018d5b872035397","slug":"four-arrested-for-betting-on-ipl-match-in-panipat-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार काबू, होटल मैनेजर पर भी केस, चार फोन और एक लाख रुपये की नकदी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार काबू, होटल मैनेजर पर भी केस, चार फोन और एक लाख रुपये की नकदी बरामद
Mon, 03 Apr 2023 08:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 03 Apr 2023 08:00 PM IST
सार
पानीपत में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार को काबू किया गया है। आरोपियों से चार फोन और एक लाख रुपये की नकदी पुलिस ने बरामद की है। होटल मैनेजर पर भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड स्थित होटल ग्रीन में छापामारी कर पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाते चार सटोरियों को काबू किया है। उनके पास से चार फोन और एक लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। मामले में होटल मैनेजर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, सट्टे की जानकारी होने के बाद भी होटल मैनेजर की ओर से कमरा किराये पर दिया गया था।
विज्ञापन
थाना शहर पुलिस में तैनात एएसआई परमिंद्र ने बताया कि वह रविवार को हेड कांस्टेबल सुनील और राकेश के साथ संजय चौक पर गश्त कर रहे थे। तभी उनको गुप्त सूचना मिली कि जीटी रोड स्थित होटल ग्रीन में कुछ व्यक्ति सट्टा खेल रहे हैं। उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत और एसपी से तलाशी वारंट लेकर होटल में पहुंचे।
विज्ञापन
एक कमरे की तलाशी के दौरान चार युवक ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे थे। बेड पर 500-500 के नोट बिखरे हुए थे। आरोपियों की पहचान कुटानी रोड, वीरभवन चुंगी निवासी अशोक कुमार, सुखदेव नगर निवासी अंकुर सिंगला, गोशाला मंडी निवासी सुमित सिंगला और सुखदेव नगर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन
एएसआई परमिंद्र ने बताया कि होटल के मैनेजर किशनपुरा निवासी सुभाष पर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मैनेजर ने जानबूझकर आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलने के लिए आरोपियों को होटल में कमरा दिया था।
बेड से 31520 रुपये, मेज से 50 हजार रुपये बरामद
पुलिस ने बेड पर बिखरे 31520 रुपये, कोने में रखी मेज के नीचे से 50 हजार रुपये, अशोक के पास से 10120 रुपये व एक फोन बरामद किया। वहीं आरोपी अंकुर से 12370 रुपये और फोन, सुमित से 2580 रुपये एक आईफोन-13 और पवन के पास से आईफोन बरामद किया। इनसे 106590 रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा बेड से सट्टे में प्रयोग होने वाले 1550 प्लास्टिक टोकन और नंबर वाली 290 गिट्टी मिली।