Panipat: महिला हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति और सास पर फंदे पर लटकाने का आरोप
पानीपत से एक महिला हेड कांस्टेबल की मौत का मामला सामने आया है। मामले में भाई का आरोप है कि पति और सास ने मिलकर पत्नी को फंदे पर लटका कर हत्या की है। साथ ही शादी के बाद से ही राकेश ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत के मतलौडा में सोमवार को एक महिला हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत से दस मिनट पहले ही महिला ने अपने भाई को कॉल कर सास व पति द्वारा मारपीट करने की सूचना दी थी। भाई का आरोप है कि पति और सास ने मिलकर पत्नी को फंदे पर लटका कर हत्या की है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दिया।पानीपत के जाटल रोड पीपल वाली गली निवासी रविंद्र ने बताया कि उसकी बहन रीना(35) वर्ष 2007 में हरियाणा पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुई थी।
फांसी की सूचना से 10 मिनट पहले ही महिला ने भाई को कॉल कर दी थी मारपीट करने की सूचना
वर्ष 2010 में उन्होंने मतलौडा निवासी राकेश कुमार के साथ शादी की थी।शादी के बाद से ही राकेश ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। वह काफी बार दहेज की मांग के चलते राकेश को पैसे दे चुके थे, कई बार उन्होंने सामान भी दिया, लेकिन आरोपी की लगातार मांग बढ़ती चली गई। सास मूर्ति देवी भी रीना को प्रताड़ित करती थी,उसके साथ गाली गलौज करती थी।
सोमवार सुबह करीब 7 बजे उसके पास बहन का फोन आया और बताया कि पति और सास मिलकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। वह जब तक कुछ कह पाता इससे पहले ही फोन कट गया। 10 मिनट बाद पति का उसके पास कॉल आया, जिसने कहा कि तुम्हारी बहन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।
निजी अस्पताल में शव छोड़कर फरार हुए सास और पति
रविंद्र ने बताया कि आरोपी पति और सास बहन को लेकर उसे पानीपत के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। वह अस्पताल गया तो उसे कोई नहीं मिलाज़ वहां पर बहन का शव पड़ा हुआ था। सास और पति दोनों फरार हो चुके थे। आरोप है कि दोनों ने मिलकर बहन को फंदे पर लटकाया और उसे मौत के घाट उतार दिया।
पानीपत के साथ-साथ कैथल में भी सेवाएं दे चुकी है हेड कांस्टेबल
1 दिन पहले ही सोने की चैन और वॉशिंग मशीन दी थी
भाई रविंद्र ने बताया कि जीजा राकेश की मांग पर उन्होंने एक दिन पहले ही सोने की चैन और वाशिंग मशीन बहन के घर पहुंचाई थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांग कम नही हो रही थी।