फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   father, rape, father, daughter, three, year

कलयुगी पिता ने अपनी तीन साल की बेटी के साथ कराया दुराचार

Wed, 16 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Wed, 16 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
father, rape, father, daughter, three, year
minor raped - फोटो : demo pic
 थाना शहर के अंतर्गत एक कालोनी में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही तीन साल की बेटी का पड़ोसी से दुराचार करा दिया। इस जघन्य अपराध को अंजाम देकर आरोपी पिता व पड़ोसी फरार हो गए। मां ने बच्ची को खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देख तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों ने बच्ची का मेडिकल कराया है। फिलहाल बच्ची का सिविल अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार को थाना शहर के अंतर्गत एक कॉलोनी में तीन साल की बच्ची के साथ दुराचार का संगीन अपराध प्रकाश में आया है। आरोप बच्ची के पिता पर ही दुराचार कराने का है। कालोनी निवासी एक महिला ने बताया कि उसका पति कालोनी में ही बेकरी का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी छह व तीन साल की दो बेटियां हैं। उसका पति उसको भी वेश्यावृत्ति करने पर बाधित करता है। उसके पति ने उसको बुधवार को पड़ोसी मुकतालिम के पास जाने को कहा। उसने पति की इस बात का विरोध किया और मुकतालिम के पास जाने से मना कर दिया।

वह कुछ देर बाद किसी काम से बाहर चली गई। उसका पति दोनों बेटियों को मुकतालिम के घर ले गया। बड़ी बेटी मौका पाकर मुकतालिम के घर से भागने में सफल हो गई। उसकी बेटी ने उसको सारी बात बताई। वह तुरंत मुकतालिम के घर पहुंची।

उस वक्त उसकी तीन साल की बेटी बेसुध अवस्था में खून से लथपथ फर्श पर पड़ी थी। आरोपी मुकतालिम उसको धक्का देकर घर से फरार हो गया। उसने बच्ची को उठाकर तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही किला चौकी प्रभारी राममेहर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने बच्ची को सिविल अस्पताल में भिजवाया। डॉक्टरों के बोर्ड ने बच्ची का मेडिकल कर दुराचार की पुष्टि की। बच्ची ने होश में आने के बाद बताया कि आरोपी मुकतालिम ने उसके साथ गलत हरकत की है। फिलहाल बच्ची का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।


पुलिस ने आरोपी पिता व पड़ोसी की धरकपड़ की कोशिशे तेज कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

किला चौकी के अंतर्गत एक कालोनी में महिला ने अपने पति पर ही बेटी के साथ दुराचार कराने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि पति ने पड़ोसी द्वारा बच्ची के साथ दुराचार कराया है। पुलिस ने सिविल अस्पताल में बच्ची का मेडिकल कराकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है।
राममेहर सिंह, प्रभारी किला चौकी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed