फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   father committed suicide after the daughter was accused of theft in Panipat

Panipat: बेटी पर चोरी का आरोप लगा तो पिता ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Mon, 17 Oct 2022 09:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Oct 2022 09:02 PM IST
सार

सुसाइड नोट लिखकर किराएदार को जिम्मेदार ठहराया है। पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। डेढ़ लाख नकदी और तीन लाख के जेवरात चोरी की सूचना पर बीते रोज पुलिस घर पहुंची था। आरोप है कि झगड़ा सुलझवाने के बाद पुलिस गई तो किराएदार ने जान से मारने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन
father committed suicide after the daughter was accused of theft in Panipat
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में बेटी पर चोरी का आरोप लगने और हंगामे से आहत पिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उसने आरोपी किराएदार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। लिखा कि ऊपर वाले किराएदार ने उसकी बेटी पर डेढ़ लाख नकदी और तीन लाख के जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है, मैं इतने पैसे कहां से दे पाऊंगा, किराएदार ने उसे गोली मारने की धमकी दी है, इसलिए वह मैं आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस ने नोट बरामद कर पत्नी के बयान पर किराएदार के खिलाफ आत्महत्या के मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मूलरूप से गन्नौर निवासी मृतक की पत्नी ने बताया कि पिछले एक साल से वे परिवार समेत पानीपत में किराए के मकान में रहते हैं। उसके पति पेशे से इलेक्ट्रिशियन थे। मकान की दूसरी मंजिल पर अशोक उर्फ काला भी किराए पर रहता है, जिसने उनकी 14 वर्षीय बेटी पर चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रविवार को अशोक ने हंगामा किया तो मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने समझाया था कि बच्ची नाबालिग है। सुबह परिवार के सामने पूछताछ करेंगे, तब तक झगड़ा नहीं करना है। पुलिस के जाने के बाद आरोपी अशोक ने बार-बार दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। साथ ही उसके पति को गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Sports: भारतीय कुश्ती दल को स्पेन दूतावास से नहीं मिला वीजा, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में नहीं हो पाए शामिल

डर की वजह परिवार ने दरवाजे नहीं खोले। देर रात करीब तीन बजे मां-बेटा एक कमरे में सो गए थे। जबकि दूसरे कमरे में पति सोने चला गया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे जब परिजनों की आंख खुली तो उन्होंने दूसरे कमरे में सो रहे पिता को जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया।

भीतर से कोई आवाज नहीं आई और न ही दरवाजा खुला तो उन्होंने मकान मालिक को फोन किया। वह दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो पति फंदे पर लटके मिले। साथ ही बेड पर एक सुसाइड नोट पड़ा मिला, जिसमें लिखा था कि ऊपर वाले किराएदार ने उसकी बेटी पर 1.50 लाख कैश और तीन लाख के आभूषण चोरी का आरोप लगाया है। अब वह गोली मारने की धमकी दे रहा है। लिखा कि मैं इतने पैसे कहां से दे पाऊंगा, इसलिए आत्महत्या की है। पत्नी का आरोप है कि पति की मौत का जिम्मेदार अशोक उर्फ काला है। 


किराएदार की शिकायत पर हुई थी चोरी की रिपोर्ट दर्ज
मूलरूप से बुडशाम निवासी अशोक ने बताया कि वह किराए पर रहता है। 16 अक्तूबर को परिवार सहित गांव गया था। जब शाम को गांव से लौटा तो मकान की एक तरफ की जाली फटी हुई थी। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी। अलमारी से 1.57 लाख की नकदी, तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए थे। उसका आरोप है कि नीचे वाले कमरे में किराए पर रहने वाले परिवार से किशोरी ने ही चोरी की है। 

मृतक की पत्नी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच शुरू कर दी गई है, जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, मॉडल टाउन थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed