फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   family members refused to go to Nainital, Taekwondo player jumped in front of train In Panipat

Panipat: परिजनों ने किया नैनीताल जाने से इनकार, ताइक्वांडो खिलाड़ी ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग

Wed, 16 Aug 2023 02:39 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 16 Aug 2023 02:39 PM IST
सार

पानीपत में ताइक्वांडो खिलाड़ी के आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुष्पेंद्र ने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने जाने का प्लान बनाया। लेकि घर वालों 20 अगस्त के बाद घूमने जाने की बात कही। जिससे नाराज पुष्पेंद्र यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
family members refused to go to Nainital, Taekwondo player jumped in front of train In Panipat
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में ताइक्वांडो के राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाले पुष्पेंद्र 21 ने नांगल खेड़ी में रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास मिले फोन से जीआरपी ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचे मृतक की शिनाख्त की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
भाई संदीप ने बताया कि पुष्पेंद्र सिरसा में एक डेरे पर रहता था। सिरसा से ही वह फिलहाल बीए फाइनल वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को पुष्पेंद्र ने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने जाने का प्लान बनाया। बैग में कपड़े पैक कर गाड़ी में रखने लगा तो परिवार ने चाबी देने से इनकार कर दिया। पिता से बातचीत हुई तो उन्होंने 20 अगस्त के बाद घूमने जाने की बात कही।
विज्ञापन


परिवार से नाराज होकर पुष्पेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से निकला तो परिजन लगातार उसके फोन पर कॉल करते रहे। लेकिन उसका नंबर व्यस्त चल रहा था। फिर काफी देर तक पुष्पेंद्र ने फोन रिसीव नहीं किया। आखिर में जीआरपी के जवानों ने पुष्पेंद्र की मौत होने की सूचना दी। जांच अधिकारी एसआई कृष्ण लाल ने बताया कि फिलहाल मृतक का फोन लॉक है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के डर से जाने से रोका, शहर में ही हो गई अनहोनी
पिता राजेंद्र ने बताया कि उत्तराखंड और हिमाचल में लगातार लैंडस्लाइड होने के कारण हादसे हो रहे हैं, जिनमें लोगों की जान जा रही है। बेटा घर से जाने की जिद करने लगा तो हादसे की आशंका को देखते हुए उसे दो-चार दिन घर रुकने के लिए कहा। लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं कम होने पर घूमने जाने की बात कही। डर था कि कहीं हादसे में इकलौते बेटे या उसके दोस्तों को चोट ना जाए, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। शायद बेटा घूमने चला जाता तो आज वह परिवार के साथ होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed