फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Encounter took place between police and murder accused in Shamshabad village of Panipat

Panipat: टैक्सी चालक की हत्या के आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, तीनों गिरफ्तार, दो को पैर में लगी गोली

Tue, 22 Nov 2022 09:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Nov 2022 09:52 AM IST
सार

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों को पकड़ने के लिए सनौली एरिया के गांव शमशाबाद में दबिश दी। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाशों की पहचान आशोक लोहारी व नरेश निवासी विजय नगर, रोहतक के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Encounter took place between police and murder accused in Shamshabad village of Panipat
पानीपत में मुठभेड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत के गांव शमशाबाद में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को पकड़ लिया गया। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो बदमाश घायल हो गए। बदमाशों ने पुलिस की गाड़ियों पर भी गोलियां चलाई थी। इस मुठभेड़ में चालक मोहित सोनी के हत्या आरोपियों को पकड़ा गया है। दोनों घायल बदमाश उपचाराधीन है। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों को पकड़ने के लिए सनौली एरिया के गांव शमशाबाद में दबिश दी। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाशों की पहचान आशोक लोहारी व नरेश निवासी विजय नगर, रोहतक के रूप में हुई है। इन दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी है। दोनों सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। जबकि तीसरा आरोपी फिलहाल सनौली थाना की जेल में बंद है।
विज्ञापन


14 अक्तूबर को की थी आरोपियों ने ब्रेजा कार बुक
थाना तहसील कैंप में 15 अक्तूबर को राजेंद्र ने शिकायत देकर बताया था कि वह प्रीतविहार कॉलोनी का रहने वाला है। उसने एक ब्रेजा कार ली हुई है। कार का उसका बेटा मोहित सोनी चलाता था। 14 अक्टूबर को मोहित बुकिंग के लिए फोन आने पर गांव रसलापुर के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब 7:30 बजे मोहित ने घर पर फोन कर बताया कि रसलापुर में उसे सवारियां मिल गई है। मोहित ने बताया था कि सवारियों ने गाड़ी बुकिंग के लिए ऑनलाइन खाते में 290 रुपये डलवा दिए हैं। यहां से बुकिंग लेकर वह झज्जर के लिए जा रहा है।


बहालगढ़ पहुंचने के बाद मोहित की कोई लोकेशन नहीं आई। यह मामला सवारियों के बैठने के बाद हुआ है। उसके लड़के मोहित को गाड़ी सहित अपहरण किया है। राजेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed