फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ED raid on Samalkha Congress MLA Dharam Singh Chhokar house in Panipat

Panipat: समालखा के कांग्रेसी विधायक धर्म सिंह छोकर की कोठी पर ED का छापा, कंपनी पर कई बार उठ चुके सवाल

Tue, 25 Jul 2023 01:30 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 25 Jul 2023 01:30 PM IST
सार

पानीपत के समालखा विधायक धर्म सिंह छोकर के बेटे का गुरुग्राम में रियल एस्टेट का काम है। जिसके कारण उनकी कंपनी पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। पिछले दिनों भी उनकी एक कंपनी के रास्ते को लेकर विवाद था। विधायक व कंपनी के बैंक खातों की भी पिछले दिनों से लगातार जांच चल रही थी।

विज्ञापन
ED raid on Samalkha Congress MLA Dharam Singh Chhokar house in Panipat
विधायक की कोठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत में समालखा के कांग्रेसी विधायक धर्म सिंह छोकर की कोठी पर ईडी ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने जीटी रोड स्थित कोठी पर सुबह पहुंची। जहां उन्होंने सभी रिकार्ड को अपने कब्जे में लिया, जिसके बाद लगातार जांच जारी है। जांच के कारण कोठी से किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं आने दिया जा रहा है और ना ही किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है।

विज्ञापन


विवादों में रहती है विधायक का बेटा
समालखा विधायक धर्म सिंह छोकर के बेटे का गुरुग्राम में रियल एस्टेट का काम है। जिसके कारण उनकी कंपनी पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। पिछले दिनों भी उनकी एक कंपनी के रास्ते को लेकर विवाद था। विधायक व कंपनी के बैंक खातों की भी पिछले दिनों से लगातार जांच चल रही थी। अब अचानक ईडी ने कोठी पर रेड की है।
विज्ञापन


कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के अनुसार
समालखा विधायक के समर्थकों ने कहा कि यह बदले की राजनीति है। समालखा विधायक धर्म सिंह छोकर जनता के बीच में रहते हैं और अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। भाजपा की सरकार को यह हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने धर्म सिंह को तोड़ने के लिए ईडी का सहारा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed