{"_id":"64bf8130451dc2e0be0864ea","slug":"ed-raid-on-samalkha-congress-mla-dharam-singh-chhokar-house-in-panipat-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: समालखा के कांग्रेसी विधायक धर्म सिंह छोकर की कोठी पर ED का छापा, कंपनी पर कई बार उठ चुके सवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: समालखा के कांग्रेसी विधायक धर्म सिंह छोकर की कोठी पर ED का छापा, कंपनी पर कई बार उठ चुके सवाल
Tue, 25 Jul 2023 01:30 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:30 PM IST
सार
पानीपत के समालखा विधायक धर्म सिंह छोकर के बेटे का गुरुग्राम में रियल एस्टेट का काम है। जिसके कारण उनकी कंपनी पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। पिछले दिनों भी उनकी एक कंपनी के रास्ते को लेकर विवाद था। विधायक व कंपनी के बैंक खातों की भी पिछले दिनों से लगातार जांच चल रही थी।
विज्ञापन
विधायक की कोठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत में समालखा के कांग्रेसी विधायक धर्म सिंह छोकर की कोठी पर ईडी ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने जीटी रोड स्थित कोठी पर सुबह पहुंची। जहां उन्होंने सभी रिकार्ड को अपने कब्जे में लिया, जिसके बाद लगातार जांच जारी है। जांच के कारण कोठी से किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं आने दिया जा रहा है और ना ही किसी को अंदर जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विवादों में रहती है विधायक का बेटा
समालखा विधायक धर्म सिंह छोकर के बेटे का गुरुग्राम में रियल एस्टेट का काम है। जिसके कारण उनकी कंपनी पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। पिछले दिनों भी उनकी एक कंपनी के रास्ते को लेकर विवाद था। विधायक व कंपनी के बैंक खातों की भी पिछले दिनों से लगातार जांच चल रही थी। अब अचानक ईडी ने कोठी पर रेड की है।
विज्ञापन
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के अनुसार
समालखा विधायक के समर्थकों ने कहा कि यह बदले की राजनीति है। समालखा विधायक धर्म सिंह छोकर जनता के बीच में रहते हैं और अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। भाजपा की सरकार को यह हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने धर्म सिंह को तोड़ने के लिए ईडी का सहारा लिया है।
विज्ञापन