फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   drugs,youth death,family

नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका

Sun, 07 May 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sun, 07 May 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
गांव उग्रा खेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में असंध की वाल्मीकि बस्ती निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र संचालकों पर हत्या का आरोप लगाया है। युवक को एक मई को ही केंद्र में दाखिल कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि युवक को गर्म चीज से दागा गया है। वह गंदगी के ढेर में पड़ा मिला था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की है। थाना चांदनी बाग पुलिस का कहना कि मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा। उसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वाल्मीकि बस्ती असंध निवासी विनोद कुमार (30) को परिजनों ने एक मई गांव उग्रा खेड़ी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल कराया था। विनोद के परिजनों ने बताया कि विनोद शराब और नशीले पदार्थों का आदी था। परिजनों ने नशा छुड़ाने के लिए उसे उग्राखेड़ी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक मई को दाखिल करवाया था। विनोद के चचेरे भाई सोमा ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र वाले विनोद से फोन पर भी बात तक नहीं करने देते थे। बताया कि नशा मुक्ति केंद्र से शनिवार को फोन आया। उन्होंने बताया कि विनोद की छाती में दर्द है। आकर इलाज करवा लें। वे लोग नशा मुक्ति केंद्र में पहुंचे तो देखा कि विनोद एक गंदे कमरे में बेहोश पड़ा था। विनोद को तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

बुरी तरह से पीटा और दागा : परिजन
परिजनों ने आरोप लगाया कि नशा मुक्ति केंद्र संचालकों ने उसकी इतनी पिटाई की कि विनोद की मौत हो गई। बताया कि विनोद के शरीर पर पिटाई और दागे जाने के निशान भी थे। उन्होंने केंद्र संचालकों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उग्राखेड़ी स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मौत के असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। उसके आधार पर ही कार्रवाई होगी।
संदीप कुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed