फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Deputy CMO caught driver-operator who was drinking while sitting in ambulance control room number 108

Panipat: एबुलेंस कंट्रोल रूम नंबर 108 में बैठकर शराब पी रहे थे ड्राइवर और ऑपरेटर, डिप्टी सीएमओ ने पकड़े

Sun, 19 Mar 2023 03:32 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 Mar 2023 03:32 PM IST
सार

पानीपत सिविस अस्पताल में एंबुलेंस कंट्रोल रूम नंबर 108 में बैठकर ड्राइवर और ऑपरेटर द्वारा शराब पीने का मामला सामने आया है। जिसे डिप्टी सीएमओ ने मौके पर पकड़ लिया और जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Deputy CMO caught driver-operator who was drinking while sitting in ambulance control room number 108
पानीपत सिविल अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपत सिविल अस्पताल के पालने में शराब की बोतलें मिलने का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड स्थित एंबुलेंस कंट्रोल रूम नंबर 108 में बैठकर शराब पी रहे ड्राइवर और ऑपरेटर को डिप्टी सीएमओ ने पकड़ लिया। डिप्टी सीएमओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पुलिस को सुपुर्द कर दिया। दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दी गई। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


डिप्टी सीएमओं ने पुलिस को दी सूचना दी, पुलिस ने दोनों को काबू कर मेडिकल कराया
सूत्रों के अनुसार शनिवार रात साढ़े 11 बजे अस्पताल से किसी ने डिप्टी सीएमओ डॉ शशि गर्ग को फोन कर सूचना दी कि एमरजेंसी वार्ड स्थित एंबुलेंस कंट्रोल रूम नंबर 108 में बैठकर कम्प्युटर ऑपरेटर मनु और एंबुलेंस ड्राइवर विकास शराब पी रहे है। जिस सूचना पर डॉ शशि गर्ग रात को ही अस्पताल पहुंची। एंबुलेंस कंट्रोल रूम में गई तो दोनों नशे में धुत मिले। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को अपने साथ ले गई। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- सोनीपत में अनियंत्रित कार नहर में गिरी: गेस्ट टीचर की मौत, पति व दो बच्चे सुरक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में बनी कैंटीन पर बैठकर पी शराब
सूत्रों के अनुसार दोनों पहले सामान्य अस्पताल में बनी एक निजी कैंटीन पर बैठकर दोनों ने शराब पी। वहां पर अभद्र व्यवहार किया। नशे में धुत होने के बाद वह एंबुलेंस कंट्रोल रूम में आकर बैठ गए। आशंका है कि वहां पर आकर भी शराब पी। इसी बीच अस्पताल से डिप्टी सीएमओं को उनके शराब पीने की सूचना मिली।

पहले भी सामने आ चुके मामले
सामान्य अस्पताल में नौ मार्च को पालने में शराब की खाली बोतले मिली थी, जो मामला अब तक ठंडा नहीं हो पाया है। दो साल पहले अस्पताल की लैब में शराब पीते हुए कर्मचारी पकड़े गए थे। जिनकी स्वास्थ्य विभाग ने जांच भी कराई थी।

पुलिस जांच में जुटी
डिप्टी सीएमओ की तरफ से शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। - इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन, प्रभारी शहर थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed