फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Death of one year old child in Panipat, medical store worker accused of negligence

Panipat: मेडिकल स्टोर कर्मी ने एक साल के बच्चे को नाक बंद कर दी दवा, गई जान

Tue, 18 Apr 2023 12:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 12:28 AM IST
सार

परिजनों ने दम घुटने से मौत होने का आरोप लगाया है। कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोपी फरार है। फॉरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाई है। कुटानी रोड स्थित जगदीश नगर की घटना है।

विज्ञापन
Death of one year old child in Panipat, medical store worker accused of negligence
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में कुटानी रोड पर जगदीश नगर में एक साल के बच्चे की मेडिकल स्टोर के कारिंदे की लापरवाही से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बुखार से पीड़ित बच्चे को कारिंदे ने नाक बंद कर दवा दी, जिससे दम घुटने के कारण बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने शव को शवगृह में रखवा कारिंदे की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम न कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


साथ ही आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में सोमवार को बच्चे के परिजन एसपी अजीत सिंह सेखावत से मिले। उन्होंने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर पोस्टमार्टम के लिए राजी किया।
विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टर शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में ले गए, लेकिन फिर परिजनों ने पानीपत में पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। उन्होंने पोस्टमार्टम फॉरेंसिक एक्सपर्ट से कराने की मांग की। इसके बाद शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीश नगर निवासी महताब ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करता है। उसके बेटे आफताब (01) को शनिवार सुबह बुखार हो गया था। वह फैक्टरी से घर आकर आफताब को कॉलोनी में ही रावल मेडिकल स्टोर पर ले गया। यहां पर कारिंदे ने आफताब की जांच की और मेडिकल स्टोर संचालक संदीप से बात की।

संदीप के कहे अनुसार, कारिंदे ने आफताब का नाक दबाकर उसको दवा पिलाई। इसके बाद आफताब बेहोश हो गया। कारिंदा उन्हें कहता रहा कि एक घंटा तक बच्चे को यहीं रखो ठीक हो जाएगा। जब आफताब को होश नहीं आया तो वह उसे लेकर सनौली रोड स्थित हैदराबादी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं आरोपी स्टोर कर्मी मौके से फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की तो उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। सोमवार को एसपी अजीत सेखावत ने परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है, लेकिन परिजन फॉरेंसिक एक्सपर्ट से पोस्टमार्टम कराना चाहते हैं, इसलिए शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई : एसएचओ
बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक बच्चे के पिता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। -विजय कुमार, एसएचओ किला थाना पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed