फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime-pnp

यूपी में गायों के खरीददारों ने बांटे हुए हैं जिल

Sat, 13 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल Updated Sat, 13 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
यूपी में गायों के खरीददारों ने हरियाणा के जिले बांटे हुए है। पूरा पानीपत जिला एक ठेकेदार पर है। जो आए रोज अपने कारिंदों को गायों की तस्करी करने के लिए भेजता है। इतना ही नहीं तस्करों ने अपने गांव भी बांटे हुए थे।  एक तस्कर को प्रति गाड़ी एक-एक हजार रुपये मिलते है। यह खुलासा आरोपियों ने रिमांड के दौरान किया।
विज्ञापन


शनिवार को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद पुलिस ने दो तस्करों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि पुलिस से भिड़ंत करने वाले आठ तस्कर थे। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह संधु ने बताया कि दोनों आरोपी काला व रिजवान शामली उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। जोकि गांव कवी में पिछले तीन महीने से किराए पर रहते थे।
विज्ञापन


दिन भर क्षेत्र में गायों की रेकी करते थे। इसके बाद ही वह अपने आकाओं को फोन पर इसकी सूचना देते थे और रात को गायों को उठाकर लेते थे। किसी के आ जाने की सूचना देते थे। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वारदात के दौरान कुल आठ आरोपी थे। इनमें से पांच युवकों पर हथियार थे। इनमें से तीन युवकों के हथियार पकड़े गए और दो युवक हथियारों सहित फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी में गायों के खरीददारों ने हरियाणा के जिले बांटे हुए है। एक तस्कर को प्रति गाड़ी एक-एक हजार रुपये मिलते है। उक्त दोनों आरोपियों प्रति गाय कमिशन दिया जाता था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गायों से भरी एक गाड़ी दो से तीन लाख रुपये की बिकती थी। पुलिस इस मामले के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed