फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime-news-pnp

इनोवा चालक को मारपीट कर लूटा

Tue, 08 Dec 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Tue, 08 Dec 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पट्टीकल्याणा के पास बाइक सवार बदमाशों ने प्रीतमपुरा दिल्ली निवासी इनोवा सवार व्यक्ति के साथ मारपीट कर 22 हजार रुपये की नकदी लूट ली और बदमाशों ने उसकी गाड़ी की चाबी भी छीनने का प्रयास किया। पीड़ित चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस सूचना देने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में घायल खुद की गाड़ी लेकर सीएचसी पहुंचा। वहीं, पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचने और उचित कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


लूटपाट की वारदात सोमवार सुबह जीटी रोड पट्टीकल्याणा गांव के पास हुई। मामले के अनुसार प्रीतमपुरा, दिल्ली निवासी अशोक कुमार एक कंपनी में टैक्सी चालक है। वह सोमवार सुबह इनोवा गाड़ी लेकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सवारियां लेने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसको यहां से शिमला टूर पर जाना था। जीटी रोड पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव पट्टीकल्याणा के पास दो बाइक पर सवार छह लोगों ने उसकी गाड़ी को रुकवा लिया और उस पर रॉड से हमला कर दिया। वह रॉड लगते ही घायल हो गया।

बदमाशों ने उससे करीब 22 हजार रुपये लूट लिए और उसकी गाड़ी की चाबी भी छीनने का प्रयास किया। इसी समय कुछ लोग आते दिखाई दिए। बदमाश उनको आते देख मौके से फरार हो गए।

उसने घटना की सूचना पुलिस को दी और किसी के न आने पर खुद ही समालखा की तरफ गाड़ी लेकर चल पड़ा। समालखा फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर वहां खड़ी एंबुलेंस से उसको सीएचसी में भर्ती करवाया गया।


 एक व्यक्ति के साथ पट्टीकल्याणा के पास मारपीट कर पैसे छीनने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
रवि खुंडिया, प्रभारी, थाना समालखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed