फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Child marriage prohibition officer in Panipat stopped marriage of minor brothers

Panipat: बाल विवाह निषेध अधिकारी ने नाबालिग भाइयों की शादी रुकवाई, परिजन बोले- हम तो मना रहे थे जन्मदिन

Sat, 28 Jan 2023 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 28 Jan 2023 12:46 AM IST
सार

बाल विवाह निषेध अधिकारी पहुंचे तो परिजन बोले कि हम तो जन्मदिन मना रहे थे। 17 वर्षीय किशोर की 25 वर्षीय युवती और 15 वर्षीय किशोर की 23 वर्षीय युवती से शादी होनी थी। पानीपत के गांव अतोलापुर का मामला है। 

विज्ञापन
Child marriage prohibition officer in Panipat stopped marriage of minor brothers
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के गांव अतोलापुर में नाबालिग दो भाइयों की शादी पर बाल विवाह निषेध अधिकारी ने रोक लगा दी। अधिकारी बाल विवाह की गुप्त सूचना पर गांव पहुंची थीं। अधिकारी ने शादी के बारे में पूछा तो परिजनों ने कहा कि वह शादी नहीं कर रहे हैं, परिवार में पोते का जन्मदिन है, वह उसे सेलीब्रेट कर रहे हैं। अधिकारी ने दोनों भाइयों की आयु के दस्तावेज चेक किए तो बड़ा भाई 17 और छोटा 15 वर्ष का मिला, जिसके बाद अधिकारी ने शादी पर रोक लगा दी। 

विज्ञापन


इस मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज कराए गए हैं कि वह तब तक शादी नहीं करेंगे, जब तक किशोर बालिग नहीं हो जाते हैं। जांच में सामने आया कि 17 वर्षीय किशोर की 25 वर्षीय युवती और 15 वर्षीय किशोर की 23 वर्षीय युवती से शादी कराने की तैयारी थी। बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि 25 जनवरी को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गांव अतोलापुर में एक नाबालिग युवक की 26 जनवरी को शादी होनी है।
विज्ञापन


जिस सूचना पर वह गांव पहुंचे, जहां पर जाकर देखा तो शादी की तैयारी चल रही है। परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि एक नहीं बल्कि दो सगे भाइयों की शादी होनी थी। उन्होंने दोनों भाइयों के दस्तावेज चेक किए तो बड़ा भाई 17 साल का मिला है, जो की 12वीं कक्षा का छात्र है, जबकि छोटा भाई 15 साल का मिला है, जो 10वीं कक्षा का छात्र है। उनकी पानीपत के ही एक गांव में दो सगी बहनों के साथ शादी होनी थी। जिसके बाद उन्होंने शादी पर रोक लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता बोले : वकील ने पहले बता दिया था कि नाबालिग हैं बच्चे 
पिता ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके बच्चों पर मारपीट का केस दर्ज है, जो कि कोर्ट में विचाराधीन है। उनके वकील ने तीन दिन पहले ही कॉल कर बताया था कि उनके दोनों बच्चे अभी 21 वर्ष से कम हैं, इसलिए शादी नहीं कर सकते। जिसके बाद उन्होंने शादी का कार्यक्रम रद्द कर दिया था, लेकिन खाना बन चुका था और कार्ड बांटे जा चुके थे। पिता ने कहा कि उसके भाई के पोते का 27 जनवरी को जन्मदिन था, इसलिए उन्होंने 25 जनवरी को ही पोते का जन्मदिन मना लिया। 


लड़की पक्ष के भी बयान किए दर्ज
अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि लड़के पक्ष के बाद वह लड़कियों की आयु जानने के लिए उनके गांव पहुंची। जहां पर पता चला कि तीन सगी बहनों की शादी होनी है। जिनमें बड़ी बहन की कहीं दूसरी जगह बरात आनी थी, जबकि छोटी दोनों बहनों की शादी दोनों नाबालिग युवकों से होनी थी। दोनों बहनों की आयु की जांच की तो पता चला कि वह दोनों ही बालिग थीं। जिसके बाद लड़की के पिता के भी बयान दर्ज किए गए हैं कि जब तक दोनों भाई बालिग नहीं हो जाते, तब तक वह अपनी बेटियों की शादी नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed