फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Action will be taken against those who drink alcohol in the hospitals lab in Panipat

पानीपत: लैब में शराब पीने वालों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार, तीन डॉक्टरों की कमेटी ने सुबूत किए एकत्रित, गाज गिरनी तय

Thu, 07 Oct 2021 08:36 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 07 Oct 2021 08:36 PM IST
सार

बुधवार शाम को लैब के रिपोर्टिंग रूम में चार स्वास्थ्य कर्मचारी शराब पी रहे थे। इनमें अहर सीएचसी का एक कर्मचारी व तीन कर्मचारी सिविल अस्पताल के थे। इन तीनों की शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुई थी। यहां पर शराब की बोतल, सोडा की बोतल व नमकीन मिली थी।

विज्ञापन
Action will be taken against those who drink alcohol in the hospitals lab in Panipat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल अस्पताल की लैब के रिपोर्टिंग रूम में शराब पीने वाले चार स्वास्थ्य कर्मचारियों के खिलाफ कमेटी ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है। शुक्रवार को कमेटी जांच रिपोर्ट पीएमओ की टेबल पर रखेगी। कमेटी के अनुसार चारों पर गाज गिरना तय है। इनके खिलाफ कमेटी ने पर्याप्त सबूत एकत्रित किए हैं। कमेटी ने जांच रिपोर्ट में वीडियो, शराब की बोतल, सोडा व नमकीन के पैकेट को कंपाइन किया है।

विज्ञापन


पीएमओ ने इस संबंध में सिविल सर्जन को भी अवगत कराया है, क्योंकि शराब पीने वालों में तीन बाहरी स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यरत लैब टैक्निशयन थे।  पीएमओ ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी अस्पताल में अनुशासनहीनता करता पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जांच एसएमओ डॉ. श्यामलाल व डिप्टी एमएस डॉ. अमित पोरिया कर रहे हैं। उनकी ओर से सिटी थाना पुलिस में चारों कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत भी दी गई है।
विज्ञापन


विदित है कि बुधवार शाम को लैब के रिपोर्टिंग रूम में चार स्वास्थ्य कर्मचारी शराब पी रहे थे। इनमें अहर सीएचसी का एक कर्मचारी व तीन कर्मचारी सिविल अस्पताल के थे। इन तीनों की शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुई थी। यहां पर शराब की बोतल, सोडा की बोतल व नमकीन मिली थी। पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए गए हैं। वीडियो में पहचान हो रही है। वीरवार को छुट्टी थी। इसलिए रिपोर्ट नहीं मिली है। तीन डॉक्टरों की कमेटी शुक्रवार को उनको रिपोर्ट सौंपेगी, रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। - डॉ. संजीव ग्रोवर ,पीएमओ सिविल अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed