फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused in Ravi murder case made many disclosures during remand

रवि हत्याकांड: टॉयलेट के लिए कहकर मजदूर से खुदवाया था गड्डा, आरोपी ने रिमांड के दौरान किया खुलासा

Tue, 20 Dec 2022 09:52 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Dec 2022 09:52 PM IST
सार

मजदूर को गड्ढा खोदने के लिए प्रवीण ने पांच सौ रुपये दिए थे। हत्या आरोपी प्रवीण उर्फ पिन्ना ने रिमांड के दौरान खुलासा किया है। सरंपच के हत्यारोपी भाई और रवि की पत्नी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Accused in Ravi murder case made many disclosures during remand
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पानीपत में गांव पट्टी कल्याणा में सरपंच के भाई प्रवीण ने प्रेमिका के पति की हत्या और शव ठिकाने लगाने की पूरी योजना सात दिसंबर को ही बना ली थी। उसने पहले पत्नी को मायके भेजा और फिर मजदूर बुलाकर घर से कुछ दूर पशुबाड़े में गड्ढा खुदवा लिया। मजदूरों को बताया कि टॉयलेट बनाने के लिए गड्ढा खुदवाना है।

विज्ञापन


इसी गड्ढे में रवि के शव को दफना दिया। पिन्ना ने सात दिसंबर को अपनी पत्नी को गाजियाबाद के लोनी में स्थित उसके मायके भेज दिया। इसके तीसरे दिन 10 दिसंबर को वह एक मजदूर को गांव के अड्डे से लेकर आया। सुबह से शाम तक मजदूर ने छह फीट लंबा, तीन फीट गहरा और तीन फीट चौड़ा गड्ढा खोद दिया। इसके लिए उसने उसे पांच सौ रुपये मजदूरी दी। अगले दिन 11 दिसंबर को दोपहर में प्रवीन ने रवि को घर बुलाया। उसकी हत्या की और शव को दफनाकर सीमेंटेंड करा दिया।  
विज्ञापन


प्रवीण उर्फ पिन्ना ने रिमांड के दौरान बताया कि रवि ने उसे उसकी पत्नी के साथ देख लिया था। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह उससे अक्सर रुपये लेकर जाता था। अब वह ईको गाड़ी खरीदने के लिए तीन लाख रुपये मांग रहा था। इस बारे में रवि की पत्नी को भी पता था। इससे पहले लोन की किस्त अदा न कर पाने की वजह से फाइनेंस वाले उसकी ईको गाड़ी ले गए थे। अब वह दूसरी गाड़ी लेना चाहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी नहीं पीता शराब, पानी में चाय की पत्ती उबाल अपने लिए बोतल में भरी थी 
हत्या आरोपी प्रवीण ने शराब के दो अद्धे ठेके से लिए थे। एक को उसने खाली कर लिया था और उसमें पानी में चाय की पत्ती डालकर उबालकर भर ली थी ताकि वह शराब की तरह दिखे। दूसरा अद्धा उसने रवि को पीने के लिए दिया था। इसी में उसने नशे की गोलियां मिलाई थीं। शराब पीने के बाद रवि कुछ ही देर में बेसुध हो गया। अचेतावस्था में उसने रवि के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। 
 
शव को बोरे में भरकर एक्टिवा से ले गया पशुबाड़े 
शाम करीब 5:30 बजे रवि की हत्या के बाद उसने शव को एक बोरे में डाला। उसे ऊपर से बंद कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद अंधेरा होने के बाद बोरे को एक्टिवा के आगे रखकर पशुबाड़े ले गया। वहां उसने शव को पहले से खुदवाए हुए गड्ढे में डाल दिया। शव के ऊपर मिट्टी डाल दी। इसके बाद पहले से तैयार किया गया सीमेंट का मसाला खुद ही मिट्टी के ऊपर डाला। शव दफनाने के बाद पशुबाड़े में ताला लगाकर वह घर चला गया। 

यूं हुआ खुलासा 
पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवीण इस वारदात के बाद कुछ गुमसुम रहने लगा। इसके बारे में 18 दिसंबर को उसके भाई सरपंच मुकेश चौहान ने पूछा। काफी देर पूछने के बाद प्रवीण ने पूरी वारदात भाई के सामने उगल दी। सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से शव को बरामद किया।   


हत्यारोपी से कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। मृतक की पत्नी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है। आरोपी प्रवीण से पूछताछ की जा रही है। -सुनील कुमार, थाना प्रभारी, समालखा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed