फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accident in Panipat: Duster crushed friends returning home after taking admission in college, both died

Accident in Panipat: कॉलेज में दाखिला लेकर घर लौट रहे दोस्तों को डस्टर ने कुचला, दोनों की मौत

Thu, 08 Aug 2024 09:22 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत/मतलौडा (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत/मतलौडा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Aug 2024 09:22 PM IST
सार

दोनों दोस्त पांच साल से घनिष्ठ मित्र थे। नारा गांव के पास हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
Accident in Panipat: Duster crushed friends returning home after taking admission in college, both died
मृतकों के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के नारा गांव के पास सड़क किनारे खड़े दो दोस्तों को डस्टर कार ने कुचल दिया। कार दोनों को कुचलते हुए 30 मीटर दूर तक ले गई और अनियंतित्र होकर खेतों में चली गई। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त थे, दोनों ने गुरुवार को ही पानीपत में एक कॉलेज में दाखिला लिया था।

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर मतलौडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डस्टर कार को कब्जे में लिया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। अब पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


सिंहपुरा निवासी विकास कुमार (22) व जींद के गांव अरढ़ाना निवासी अजय (21) दोस्त थे। दोनों ने बीएससी सफीदों कॉलेज से की थी। दोनों एनसीसी के बेस्ट केड्टस भी रहे हैं। विकास कुमार को एनसीसी बेस्ट केड्ट अवॉर्ड मिल चुका है। वह पानीपत में 15 अगस्त पर कई बार मार्च पास्ट टुकड़ी का नेतृत्व कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास व अजय गुरुवार को दोनों पानीपत के एक निजी कॉलेज में दाखिला लेने आए थे। दोनों ने एमएससी प्रथम वर्ष में दाखिला लिया था। शाम करीबन चार बजे वह मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल विकास चला रहा था। गांव नारा के पास विकास ने सड़क किनारे मोटरसाइकिल रोकी और आराम करने लगे।

इसी वक्त पीछे से आई तेज रफ्तार डस्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। डस्टर दोनों को सड़क पर घसीटते हुए ले गई और खेतों में जा घुसी। डस्टर चालक वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों युवकों को असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में भिजवाया। जहां दोनों को  मृत घोषित कर दिया गया। अजय माता पिता का इकलौता बेटा था।


विकास चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई विदेश में रहता है। बड़े भाई को भी हादसे की सूचना दे दी गई। शुक्रवार को दोनों दोस्तों के शवों का पोस्टमार्टम होगा। इस हादसे के बाद अरढ़ाना व सिंहपुरा गांव में मातम छाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed