फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   लापता गर्भवती विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

लापता गर्भवती विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला

Fri, 29 Jun 2018 12:06 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
लापता गर्भवती विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला
लापता गर्भवती विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन

-पडोसी युवक पर हत्या का केस दर्ज, किला थाना पुलिस ने जांच शुरू की
पानीपत। पानीपत के सुखदेव नगर से संदिग्ध हालात में लापता हुई विवाहिता शिवानी पत्नी जोनी चावला निवासी सुखेदव नगर, पानीपत का शव बुधवार की शाम को देशराज कालोनी में किराये के मकान से बरामद हुआ। आठ माह की गर्भवती विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। घटना वाले मकान के एक फ्लोर को शिवानी के सुखदेव नगर के पडोसी मोहित ने किराये पर ले रखा था। इस फ्लोर से ही शिवानी का शव मिला। वहीं थाना किला पुलिस ने शिवानी के ताऊ के पुत्र की शिकायत पर शिवानी की हत्या के आरोप में पडोसी मोहित पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि हत्यारोपित मोहित अविवाहित है और घटना के बाद से ही फरार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नवंबर 2016 को शिवानी का विवाह जोनी चावला के साथ हुआ था। वहीं शिवानी व जोनी के बीच मतभेद के चलते आए दिन विवाद होता रहता था। विवाद के चलते शिवानी दो माह तक अपने मायके में भी रही थी। इधर, बुधवार की सुबह शिवानी संदिग्ध हालात में अपने घर से लापता हो गई। सुसराल वालों का दावा था कि शिवानी के लापता होने के बाद पता चला कि घर से 70 हजार रूपये की नगदी व 10 तोले सोने से बने जेवर भी गायब है। सुसराल वालों ने शिवानी की हर संभावित स्थल पर तलाश की। देर शाम शिवानी का शव देशराज कालोनी में एक मकान में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने जांच के बाद शिवानी के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया। बताया जा रहा है कि शिवानी के मोबाइल की लोकेशन से उसके शव की तलाश की गई, हालांकि पुलिस इसकी पुष्टी नहीं कर रही है। पुलिस की जांच में पता चला कि शिवानी आठ माह की गर्भवती थी और उसे पहले किसी भी आसपडोसी ने मोहिता से मिलते जुलते नहीं देखा था। पुलिस ने वीरवार को शिवानी के शव का पोस्टमार्टम करवाया। जबकि सुसराल व मायके वालों ने शिवानी का शव लेने से इंकार कर दिया और पडोसी मोहित पर शिवानी की हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों व रिश्तेदारों का आरोप है कि मोहित ने शिवानी से नगदी व जेवर लेने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शिवानी के ताऊ के पुत्र राहुल निवासी जालंधर, पंजाब की शिकायत पर मोहित के खिलाफ शिवानी की हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना किला प्रभारी बलवान ने बताया कि शिवानी की हत्या के आरोप में मोहित पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। वहीं मोहित फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि शिवानी व मोहित के बीच क्या संबंध थे इसकी जानकारी के लिए पुलिस दोनों के मोबाइल फोनों की कॉल डिटेल निकलवाएगी। जबकि मोहित को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही शिवानी की मौत के मामले की सही जानकारी मिल पाएगी। दूसरी ओर, शिवानी की मौत के मामले में मोहित पर थाना किला पुलिस द्वारा हत्या का केस दर्ज किए जाने के बाद ही परिजनों ने शिवानी का शव पुलिस से लिया और उसका अंतिम संस्कार किया। शिवानी की मौत से उसके सुसराल व मायके वालों का रो-रो का बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने हत्यारोपित मोहित की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed