{"_id":"59763d644f1c1b3a088b47ad","slug":"91500921188-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर चल रहे डीजे संचालक की हत्या, पडोसी के मकान में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमानत पर चल रहे डीजे संचालक की हत्या, पडोसी के मकान में मिला शव
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानत पर चल रहे डीजे संचालक की हत्या, पड़ोसी के मकान में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव सिवाह में रविवार रात को एक डीजे संचालक की वजनदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। उसका शव पड़ोसी के मकान के ऊपर वाले कमरे में मिला। जबकि शुरुआत में गोली मारकर हत्या करने की बात कही जा रही थी। डीजे संचालक पर मारपीट करने, मादक पदार्थ तस्करी व छीना-झपटी के चार केस दर्ज हैं। वह मारपीट व पैसे छीनने के एक मामले में जमानत पर चल रहा था। सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार, सीआईए की तीनों शाखा व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। वारदात स्थल पर शराब की खाली बोतलें मिली हैं। पुलिस ने सिविल अस्पताल के शवगृह में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर दस लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रात को शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में युवक के सिर पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव सिवाह निवासी फिरोज (22) गांव में डीजे की दुकान चलाता है। छोटे भाई आरिफ ने बताया कि उसका भाई रविवार शाम जल्दी घर आ गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे गांव के ही कुछ युवक उसे घर से बुलाकर साथ ले गए। काफी देर तक भी वह घर नहीं लौटा तो उसके पिता ने उसे बुलाकर लाने को कहा। वह फिरोज को बुलाने धर्मेंद्र के चौबारे पर गया तो देखा कि फिरोज गांव के ही संदीप, धर्मेंद्र, राजू, सचिन, कालू, राजकुमार, मुकेश, विकास नगर निवासी विकास व जोगेंद्र के साथ बैठा हुआ था। उसने घर आने को कहा तो फिरोज ने कुछ देर बाद आने की बात कही। लेकिन वह घर नहीं आया। उसके पिता जावेद ने रात आठ बजे से 12 बजे तक उसके पास कई बार फोन किए। उसके मोबाइल पर फोन की घंटी जाती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।
पिता जावेद ने बताया कि सोमवार सुबह वह फैक्ट्री चला गया था। सुबह करीब दस बजे उसके पास फोन आया और बताया कि फिरोज की हत्या हो गई है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा कि फिरोज का शव लहूलुहान हालत में धर्मेंद्र के चौबारे में पड़ा था। उसके सिर पर भारी वस्तु से हमला किया गया था। कमरे मेें शराब की बोतलें मिली है। जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यहां पर पहले शराब पी गई। इसी दौरान आपस में हुई कहासुनी में हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या की सूचना मिलने पर थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार, सीआईए-वन प्रभारी संदीप छिक्कारा, सीआईए-2 प्रभारी विकास कुमार, सीआईए-तीन प्रभारी प्रवीन कुमार व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
शुरूआत में गोली मारने की कही जा रही थी
सिवाह में हुई हत्या के बाद कहा जा रहा था कि युवक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है। सिविल अस्पताल मेें डॉक्टरों ने गोली का पता लगाने के लिए एक्स-रे करवाया। लेकिन एक्स-रे में गोली नहीं मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हुआ कि युवक की हत्या गोली से नहीं किसी भारी वस्तु से हमला कर की गई है।
आपराधिक प्रवृति का था
फिरोज पर इसी साल फरवरी माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। इस मामले में बेल पर बाहर आने के बाद अप्रैल माह में चौटाला रोड पर अपने साथियों के साथ मिलकर तीन लड़कों से मारपीट कर रुपये छीने थे। जिसका सेक्टर-29 चौकी में केस दर्ज है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। करीब एक माह बाद वह जमानत पर बाहर आ गया था। इसके अलावा फिरोज पर मारपीट करने व एक मादक तस्करी का भी केस दर्ज है।
चार बहन भाइयों में दूसरे नंबर पर था फिरोज
फिरोज तीन भाईयों व एक बहन में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई इरफान करीब पांच साल पहले विकास नगर में हुई हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है। छोटा भाई आरिफ 12वीं पास करने के बाद आईटीआई कर रहा है। मां जुबैदा व पिता जावेद सिवाह के पास स्थित फैक्ट्री में काम करते हैं। फिरोज की हत्या के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
मातम में बदली शादी की खुशियां
जावेद ने बताया कि सोमवार को फिरोज की मौसी रुकसार की शादी है। कैराना से बारात आनी है। वहीं मंगलवार को दो मामा इलियास व मंजूर की शामली बारात जानी थी। घर में शादी का माहौल होने के चलते सभी व्यस्त थे। शादी को लेकर परिजनों में खुशियों का माहौल था। रविवार रात को फिरोज की हत्या के बाद शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गई। कल तक जहां शादी की शहनाइयां बज रही थी, वहीं आज मातम पसरा हुआ है।
गांव सिवाह में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। युवक का शव चौबारे में लहूलुहान हालत में मिला। उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला कर हत्या की गई थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर गांव सिवाह निवासी संदीप, धर्मेंद्र, राजू, सचिन, कालू, राजकुमार उर्फ कबरा, मुकेश, हरबीर व विकास नगर निवासी विकास व जोगेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संदीप कुमार, प्रभारी, थाना चांदनी बाग, पानीपत।