फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   न्याय के लिए आज एसपी का घेराव करेंगे पीड़ित

न्याय के लिए आज एसपी का घेराव करेंगे पीड़ित

Sun, 19 May 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
न्याय के लिए आज एसपी का घेराव करेंगे पीड़ित
पानीपत। शहर में अगर किसी को न्याय पाना है तो उसे बहुत मजबूत तरीके से कुंभकर्णी नींद में सोए जिम्मेदारों को सड़क पर उतर कर जगाना पड़ता है। क्योंकि न्याय देने व दिलवाने में कानून की अहम भूमिका होती है। लेकिन जिले की कानून व्यवस्था इस समय काफी हद तक चरमराई हुई है। जिस कारण इंसाफ के लिए जिला वासियों को हर बार सड़क पर ही आना पड़ता है। इसके बाद जिला पुलिस नींद से जगती है, तो महज आश्वासन देकर फिर से सो जाती है। और फिर से पीड़ित लोग न्याय पाने के लिए इधर-उधर भटकते हैं। बीते दिनों शहर में ऐसी ही दो घटनाएं घटित हुई जिसमें पीड़ित परिवार न्याय पाने के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर है और जिम्मेदार लंबी तान कर सोए हैं।
विज्ञापन

पूजा हत्याकांड में हुई बैठक, आज एसपी का करेंगे घेराव : मॉडल टाऊन स्थित एक कोठी में 19 वर्षीय नौकरानी की हुई हत्या के मामले में निर्धारित समय से ज्यादा समय हो जाने के बाद भी हत्यारोपी वडेरा परिवार की गिरफ्तारी न होने से रोषित परिजनों सहित विभिन्न संघ व संगठनों ने रविवार को बैठक की। जिसकी अध्यक्षता सतपाल चौहान ने की। बैठक ईदगाह रोड स्थित मृतका नौकरानी के घर पर शाम 5 बजे आयोजित की गई। 2 घंटे से भी ज्यादा चली इस महापंचायत में पुलिस के रवैया व कार्रवाई पर नाराजगी जताई गई। पुलिस के रवैया पर चर्चा करते हुए परिजनों सहित पूजा हत्याकांड न्याय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आरोप जड़े की पुलिस आरोपियों के साथ पूरी तरह से मिलीभगत कर रही है। उन्हें बचाने के लिए अनेक प्रयास कर रही है। बजाय उन्हें गिरफ्तार करने के, पुलिस उन तक सूचना पहुंचा रही है। सभी ने फैसला लिया कि सोमवार को प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी एसपी से मिलेंगे व सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करेंगे। एसपी की ओर से संतुष्टि जनक कार्रवाई का आश्वासन न मिलने पर प्रदर्शन करेंगे। रविवार को हुई इस बैठक में सीटू जिला प्रधान सुनिल दत्त, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला सचिव पायल, जनकल्याण सोसायटी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल, हिंद मजदूर सभा के अशोक पंवार, राष्ट्रीय दलित न्याय आंदोलन के प्रदेश सचिव राजेश कुमार, राष्ट्रीय मूल निवासी संघ सीसी मैंबर सागर व अश्विनी कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी सहित एएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग : मृतका की मां संगीता ने कहा कि जब वो अपनी बेटी की हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए मॉडल टाउन चौकी गई तो वहां चौकी प्रभारी किरण नैन व एएसआई बलकार सिंह ने उसके साथ अभद्रता की। जिसके चलते परिवार वाले दोनों के खिलाफ सेक्शन 4 एससीएसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग करेंगे। इसके लिए परिवार राज्यपाल, सीए विंडो, डीजीपी हरियाणा व मानव अधिकार को चिट्ठी लिखेंगे और उचित कार्रवाई की मांग करेंगे। परिजनों ने एसएचओ व डीएसपी पर वारदात स्थल से शव को बरामद कर सभी आरोपियों को मौके से भगा देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन बाद भी नहीं उठाया सब्जी विक्रेता का शव : सब्जी विक्रेता कर्मबीर की हत्या के मामले को चार दिन बीत चुके हैं लेकिन परिजनों ने अभी तक मृतक कर्मबीर का शव कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम से नहीं उठाया है। रविवार सुबह भी परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम के बाहर धरना दिए रखा। परिजनों की एक ही मांग है कि पानीपत पुलिस आरोपी आढ़ती सतीश को गिरफ्तार करें। दोपहर राज्य सांसद रामकुमार कश्यप परिजनों के पास कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। परिजनों ने फैसला लिया कि वह सोमवार को पानीपत में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
16 मई को की थी सब्जी विक्रेता की हत्या : 16 मई को पानीपत की सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेता कर्मबीर की मुनीम जोन ने पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। परिजनों ने आढ़ती सतीश पर भी आरोप लगाए हुए हैं कि वह भी मौके पर था। पुलिस ने मुनीम जोनी को तो गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी तक आढ़ती को गिरफ्तार नहीं किया है। आढ़ती की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने चार दिन से मृतक कर्मबीर का शव नहीं उठाया है। हालांकि शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। परिजनों की मांग है कि जब तक पानीपत पुलिस आढ़ती सतीश को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वे शव को पोस्टमार्टम से नहीं उठाएंगे। परिजनों ने पानीपत में प्रदर्शन करने का निर्णय किया है।

पुलिस बल भी है पोस्टमार्टम हाउस के बाहर तैनात : वीरवार को कर्मबीर की हत्या के बाद शुक्रवार को कर्मबीर का पोस्टमार्टम कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ। उसी दिन से पुलिस बल भी पोस्टमार्टम हाउस के बाहर तैनात है। पिछले तीन दिन से मृतक के परिजन शव को नहीं उठा रहे हैं।
संबंधित मामले में आरोपी ममता वडेरा थाना मॉडल टाउन में पेश हो गई। बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। सोमवार को आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- हरविंद्र सिंह, थाना मॉडल टाउन प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed