फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   749 लीटर डीजल से भरे ट्रक व 7 हजार रुपये एडवांस लेकर ड्राइवर फरार

749 लीटर डीजल से भरे ट्रक व 7 हजार रुपये एडवांस लेकर ड्राइवर फरार

Tue, 26 Mar 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
749 लीटर डीजल से भरे ट्रक व 7 हजार रुपये एडवांस लेकर ड्राइवर फरार
749 लीटर डीजल से भरे ट्रक और 7 हजार नकदी एडवांस लेकर ड्राइवर फरार
विज्ञापन

पानीपत। ट्रांस इंडिया ट्रांस्पोर्ट पर कार्यरत उग्राखेड़ी निवासी देवेंद्र मलिक ने थाना चांदनी बाग पुलिस को धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। उसने बताया कि उसका एक ट्रक मेक असोक लेलैंड का है। 18 मार्च को ट्रक के लिए ड्राइवर ताहिर पुत्र रहमत खान चांव खा की ढाणी सिरमौर तहसील रामगढ़ सिरमौर जिला अलवर को लगाया। 19 मार्च को ताहिर उपरोक्त ट्रक को लेकर मलिक ऑटो सर्विस सनौली रोड से 100 लीटर डीजल भरवाकर 1.0 सीएल पोलीमर टर्मीनल रिफाइनरी में कलकत्ता एक्सप्रेस सर्विस ट्रांसपोर्ट के द्वारा भरने के लिए गया था। जोकि 22 मार्च को उपरोक्त ट्रांसपोर्ट की बिल्टी नं. 413332 के तहत 960 बेग पोलीमर भरकर अहमदाबाद के लिए आया व दोबारा से मलिक ऑटो सर्विस सनौली रोड पानीपत से 649.3 लीटर डीजल भरवाकर ट्रांसपोर्ट पर सेक्टर 25 में आया। यहां आने के बाद उसने 7 हजार रुपये एडवांस लिये। ताहिर ट्रांसपोर्ट से 22 मार्च की रात अहमदाबाद के लिए चला था ट्रक में डीजल आने जाने का 749 लीटर भरवाकर दिया था। कायदे से ट्रक 24 मार्च तक पहुंच जाना चाहिए था लेकिन वो नहीं पहुंचा। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। पुलिस ने आरोप ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed