फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   स्कूल में भिड़ीं अ ध्यापिकाएं, बर्तन लगने से कई बच्चे चोटिल

स्कूल में भिड़ीं अ ध्यापिकाएं, बर्तन लगने से कई बच्चे चोटिल

Tue, 25 Jul 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
स्कूल में भिड़ीं अ ध्यापिकाएं, बर्तन लगने से कई बच्चे चोटिल
स्कूल में भिड़ीं अध्यापिकाएं, बर्तन लगने से कई बच्चे चोटिल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। गांव निजामपुर स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में मिड-डे मिल को लेकर दो अध्यापिकाएं आपस में भिड़ गई। आरोप है कि एक अध्यापिका ने दूसरी पर प्लेट फेंक कर मारी। आरोप है कि अध्यापिका द्वारा प्लेट फेंकने से कई बच्चे चोटिल हो गए। स्कूल में अध्यापिकाओं के बीच हुए झगड़े की सूचना पर ग्राम पंचायत निजापुर की सरपंच ने नाराजगी जाहिर की है। सरपंच का कहना है कि अध्यापिकाओं के बीच इस प्रकार बहस होना गलत है। इससे बच्चों के ऊपर गलत प्रभाव पड़ता है। अध्यापकों को झगड़ा अगर इसी प्रकार चलता रहा तो इनके तबादले करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं शिक्षा अधिकारियों ने इस मामले में पुलिस कार्रवाई कराने का फैसला लिया है।
गांव निजामपुर स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में सोमवार को मिड डे मिल को लेकर चौकी कक्षा की इंचार्ज कृष्णा का अध्यापिका बीरमती के साथ झगड़ा हो गया है। आरोप है कि अध्यापिका कृष्णा ने इसी झगड़े में प्लेटें फेंक दी। जिससे कुछ बच्चों पर मिड-डे मिल का गर्म खाना भी गिरा है और प्लेट लगने से चोटिल भी हो गए। प्लेटे फेंकने के बाद अध्यापिकाओं के बीच जमकर बहस हुई। स्कूल मुख्याध्यापिका ने मामले की सूचना ग्राम पंचायत निजामपुर की सरपंच कविता देवी को दी। जिसके बाद सरपंच पति स्कूल में पहुंचे। लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। सरपंच पति ने इसकी सूचना डीईईओ को देते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन


सरपंच बोली झगड़ालू टीचरों का तबादला कराया जाएगा
ग्राम पंचायत निजामपुर की सरपंच कविता ने बताया कि स्कूल में अध्यापिकाओं के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता है। जिसका बच्चों पर गलत असर पड़ता है। अध्यापिकाओं को पहले ही शांतिप्रिय माहौल बनाने के लिए कहा गया था। स्कूल स्टाफ बच्चों को बेहतर शिक्षा दे और इस प्रकार का
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed