{"_id":"5c9a696cbdec2275a46a0620","slug":"71553623404-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुता भौंकने पर खराब हुई नींद, 5 लोगों ने पड़ोसी के घर में की तोड़फोड़, घर में आग लगाने की भी कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुता भौंकने पर खराब हुई नींद, 5 लोगों ने पड़ोसी के घर में की तोड़फोड़, घर में आग लगाने की भी कोशिश
विज्ञापन
कुत्ता भौंकने पर खराब हुई नींद, पांच लोगों ने घर में की तोड़फोड़
पानीपत। देसराज कॉलोनी में कुछ लोगों ने पड़ोसी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की। मामला पड़ोसी का कुत्ता भौंकने से संबंधित बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही देर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। थाना किला पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देसराज कॉलोनी निवासी नरेश सैनी ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से उत्तर प्रदेश गया हुआ था। घर पर उसकी मां, बेटी व बेटा ही थे। रात को करीब 12 बजे पड़ोसी रोशन लाल अपने दोनों बेटों, पत्नी व कुछ अन्य लोगों को लेकर लाठी डंडों, सरियों से लैस होकर उनके घर पर आए तथा घर के शीशे व दरवाजे तोड़ दिए। आरोपियों का कहना है कि उनके कुत्ते के भौंकने की वजह से पड़ोसी परेशान हैं जबकि वें कुछ नहीं कर रहे हैं। नरेश का कहना है कि उक्त लोगों ने तेल छिड़क कर घर में लगा लगाने का प्रयास भी किया है। जिसके बाद जब मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस करीब एक घंटे बाद पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। थाना किला पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।