फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   कर्ज से परेशान सुपरवाइजर ने फंदा लगाकर दी जान

कर्ज से परेशान सुपरवाइजर ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 10 May 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान सुपरवाइजर ने फंदा लगाकर दी जान
थर्मल। गांव सिंगपुरा में किराए के मकान में रह रहे इंजीनियरिंग कंपनी के सुपरवाइजर ने वीरवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के भाई ने बताया कि वह करीब 20 दिन से तनाव में था और उसके ऊपर करीब 20 लाख रुपये कर्ज था।
विज्ञापन

मृतक सुबीर डे (48) भालकुंडी मुर्शीदाबाद वेस्ट बंगाल का रहने वाला था। उसे एक लड़का व लड़की है। जो बंगाल में ही रहते हैं। पुलिस के मुताबिक सिंगपुरा में सुबीर अपने दोस्त रोहित के साथ किराए के कमरे में रहता था। रोहित ने बताया कि करीब दस दिनों से वह गर्मी के कारण कमरे की छत पर ही सो रहा था। रात को खाना खाने के बाद वह छत पर सोने चला गया था। सुबह जब वह अपने एक साथी कर्मचारी रामजी के साथ छत से उतकर आया तो सुबीर का कमरा बंद था। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक अमरिक सिंह को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बोहली चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि सुबीर का शव पंखे के हुक में फंदे से लटका था। उसकी मौत हो चुकी थी। सुबीर का भाई मलाई डे पानीपत रिफाइनरी में कांट्रेक्टर हैं।
विज्ञापन

बोहली चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सुबीर के भाई ने बताया कि उस पर करीब 20 लाख रुपये कर्ज था, जिसकी वजह से वह करीब 20 दिनों से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed