फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   सुसाइड नोट लिख कर युवक लापता हुआ, जांच शुरू

सुसाइड नोट लिख कर युवक लापता हुआ, जांच शुरू

Wed, 20 Mar 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड नोट लिख कर युवक लापता हुआ, जांच शुरू
सुसाइड नोट लिख कर युवक लापता हुआ, जांच शुरू
विज्ञापन

पानीपत। पुरेवाला कालोनी निवासी आकाश पुत्र गुलशन मंगलवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गया, वहीं मां पूनम को आकाश द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में आकाश ने अपने पड़ोसी प्रवीण शर्मा के ऊपर गंभीर आरोप लगाये है। वहीं पुलिस ने आकाश की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश व उसके परिजनों ने अपनी एक संपत्ति पड़ोसी प्रवीण शर्मा को बेची थी। वहीं आकाश की माता पूनम व पिता गुलशन का कहना है कि पड़ोसी प्रवीण शर्मा ने उन्हें बहला फुसला लिया और संपत्ति की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली, प्रवीण ने उन्हें भरोसा दिया था कि संपत्ति की रजिस्ट्री होने के बाद वह पांच लाख रूपये की रकम उन्हें दे देगा। पूनम व गुलशन ने बताया कि उनकी अन्य किसी व्यक्ति को धन की देनदारी थी, इसी लिये उन्होंने अपनी संपत्ति प्रवीण को बेची थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवीण शर्मा व उसकी पत्नी ने संपत्ति की रजिस्ट्री कराने के बाद पांच लाख रूपये की बकाया नगदी उन्हें नहीं दी और इसी को लेकर आकाश परेशान रहता था। वहीं आकाश द्वारा सुसाइड नोट लिखे जाने के बाद लापता होने से उसके परिजन अनहोनी को लेकर भयग्रस्त है और पूनम का रो रो कर बुरा हाल है। दूसरी ओर, गुलशन व पूनम ने थाना मॉडल टाउन पुलिस से शिकायत कर आकाश को तलाश करने व पड़ोसी प्रवीण शर्मा पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने आकाश द्वारा कथित रूप से लिखे गये सुसाइड नोट को जांच के लिए अपने पास रख लिया और आकाश की तलाश शुरू कर दी। पुलिस, आकाश व कथित आरोपित प्रवीण शर्मा और इनके परिजनों की मोबाइल फोन कॉल डिटेल भी निकलवायेगी। इधर, पुलिस ने आकाश की तलाश के लिए उसके दोस्तों व रिश्तेदारों का सहयोग लिया है। पुलिस ने बताया कि आकाश की तलाश की जा रही है, वहीं पुलिस सोसाइड नोट को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed