{"_id":"5c8a9e5fbdec2213ea5382a5","slug":"61552588383-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडब्ल्यूसी की छापामारी में छह बाल श्रमिक मिले, दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीडब्ल्यूसी की छापामारी में छह बाल श्रमिक मिले, दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
छह बाल श्रमिक कराए मुक्त
विज्ञापन
पानीपत। बाल कल्याण सोसायटी (सीडब्ल्यूसी) की टीम ने पंचरंगा बाजार स्थित वाल्मीकि मंदिर के पास सावन शॉल व इंसार चौक स्थित सुरेंद्र पुत्र चेतन की दुकान पर दबिश दी। सीडब्ल्यूसी की टीम ने दोनों दुकानों से 13 व 15 साल के दो बाल श्रमिकों को बरामद किया। दुकानदार अमित व सुरेंद्र दोनों किशोर श्रमिकों को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करते थे। आरोपितों के खिलाफ सीडब्ल्यूसी की किरण मलिक की शिकायत पर थाना सिटी में केस दर्ज कराया है। वहीं सीडब्ल्यूसी की टीम ने सोमनाथ पुत्र मदन लाल निवासी सुखदेव नगर, पानीपत, वीरेंद्र कुमार निवासी हुडा सेक्टर 25 के प्रतिष्ठानों पर दबिश दी और दोनों स्थानों से 14-14 साल आयु के दो किशोर श्रमिकों को जो कि बिहार व उत्तर प्रदेश प्रवासी है को बरामद किया। सीडब्ल्यूसी की सदस्य किरण मलिक की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने सोमनाथ व वीरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। इधर, सीडब्ल्यूसी की टीम ने इंसार बाजार के दुकानदार रवि पुत्र सुभाष व पुरानी सब्जी मंडी स्थित सुंदर पुत्र गोविंद के प्रतिष्ठान पर दबिश दी और दोनों स्थानों से 16-16 आयु के दो किशोर श्रमिकों को बरामद किया। दोनों श्रमिकों मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोपित रवि व सुंदर पर बाल थाना सिटी में केस दर्ज किया है। इधर, पानीपत पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि कई प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिकों को बरामद किया है और प्रतिष्ठानों के संचालकों पर केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि बरामद बाल श्रमिकों को वाइल्ड वेलफेयर सोसायटी को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों के खिलाफ दर्ज केस की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।