फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   वकील के मुंशी को दलाल बताकर आरसी क्लर्क ने 3 बदमाशों के साथ मिलकर की मारपीट, फाड़ी फाइल

वकील के मुंशी को दलाल बताकर आरसी क्लर्क ने 3 बदमाशों के साथ मिलकर की मारपीट, फाड़ी फाइल

Fri, 04 Jan 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
वकील के मुंशी को दलाल बताकर आरसी क्लर्क ने 3 बदमाशों के साथ मिलकर की मारपीट, फाड़ी फाइल
वकील के मुंशी को दलाल बताकर आरसी क्लर्क ने 3 बदमाशों के साथ की मारपीट, फाड़ी फाइल
विज्ञापन

पानीपत। कोर्ट परिसर में एक वकील के मुंशी को दलाल बताते हुए आरसी क्लर्क ने 3 अन्य बदमाशों के साथ मिलकर करीब 15 मिनट तक मारपीट की। दरअसल मुंशी उसके पास वकील की दी फाइल को साइन करवाने के लिए गया था। जहां क्लर्क ने उससे साइन करने की एवज में 1 हजार रुपये की मांग की। जिसके बाद उसने कहा कि ये फाइल वकील ने दी है। इसके बाद क्लर्क ने उसे दलाल बताते हुए 3 अन्य बदमाशों को वहां बुला लिया। चारों उसे खींच कर कोर्ट के बाहर पार्क में ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ करीब 15 मिनट तक मारपीट की व उसके हाथ से फाइल लेकर फाड़ दी। मुंशी ने ये सारा वाक्या वकील को बताया। जिसके बाद 20 वकीलों का एक समूह एडीएम के पास पेश हुए व मामले में कार्रवाई करने की मांग की। शुक्रवार को वकील लिखित में शिकायत एसडीएम को सौंप कर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।
वकील जितेंद्र कुंडू ने बताया एडवोकेट अमित खर्ब ने अपने मुंशी सुनील को आरसी की फाइल देकर आरसी क्लर्क के पास साइन करवाने के लिए भेजा था। जिसके बाद मुंशी उस फाइल को लेकर आरसी क्लर्क सतबीर के पास गया। जहां जाने के बाद मुंशी ने क्लर्क को उसे साइन करने के बारे में कहा। जिस पर क्लर्क ने कहा कि इसके 1 हजार रुपये लगेंगे। जिस पर मुंशी ने कहा कि ये फाइल वकील ने भेजी है। इसके बाद क्लर्क ने उसके साथ अभ्रदता से बात करनी शुरू कर दी। विवाद ज्यादा बढ़ने पर मुंशी ने फोन निकाल कर क्लर्क की वकील से बात करवानी चाही तो उसने उसका फोन छीन लिया व 3 बदमाशों को वहां बुला लिया। इसके बाद चारों उसे कोर्ट से बाहर ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ 15 मिनट तक मारपीट की। मारपीट करते हुए उन्होंने उसे दलाल बताया व उसे भविष्य में दोबारा फाइल ना लाने की धमकी दी।
विज्ञापन

वकीलों का एक ग्रुप मेरे पास शिकायत लेकर आया था। जिन्हें मैंने लिखित तौर पर शिकायत देने की बात कही। लेकिन मेरे पास लिखित शिकायत नहीं आई है। लिखित शिकायत आने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक चौधरी, एसडीएम, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed