फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   दिनभर कमरे में बैठकर पी शराब, लेन-देन पर हुआ विवाद, तीन पार्टनरों ने गंडासियों से सिर पर हमला कर फाइनेंसर को उतारा मौत के घाट

दिनभर कमरे में बैठकर पी शराब, लेन-देन पर हुआ विवाद, तीन पार्टनरों ने गंडासियों से सिर पर हमला कर फाइनेंसर को उतारा मौत के घाट

Thu, 27 Dec 2018 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
दिनभर कमरे में बैठकर पी शराब, लेन-देन पर हुआ विवाद, तीन पार्टनरों ने गंडासियों से सिर पर हमला कर फाइनेंसर को उतारा मौत के घाट
दिनभर कमरे में बैठकर पी शराब, लेन-देन पर हुआ विवाद, तीन पार्टनरों ने गंडासियों से सिर पर हमला कर फाइनेंसर को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

पानीपत/सनौली। गांव बापौली स्थित स्टेडियम के पास महात्मा गांधी बस्ती में मंगलवार रात तीन फाइनेंसर पार्टनर ने मिलकर चौथे फाइनेंसर पार्टनर की गंडासियों से वार कर हत्या कर दी। आरोपियों ने दिन-भर एक कमरे में बैठकर शराब पी व रात करीब साढ़े 9 बजे रुपये के विवाद के लेन-देन के चलते उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जिन्हें वारदात को अंजाम देते हुए व वहां से भागते हुए स्थानीय लोगों ने देख लिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को सामान्य अस्पताल भिजवाया। जहां उसे मंगलवार की रात को शवगृह में रखवा दिया। परिजनों के बयान पर पुलिस ने एक आरोपी को रात को ही उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया व आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पूछताछ शुरू कर दी।
दिन से ही पी रहे थे चारों शराब:
गांव बापौली में स्टेडियम के पास स्थित महात्मा गांधी बस्ती में मंगलवार दिन से ही गांव के ही चार फाइनेंसर पार्टनर अनिल उर्फ लीला पुत्र ओमप्रकाश, अनिल पुत्र विनोद, सन्नी पुत्र राजकुमार व दीपू पुत्र नरेश बस्ती में बने होशयार के मकान पर शराब पी रहे थे। इनमें अनिल उर्फ लीला फाइनेंस का काम मुख्य तौर पर करता था। अनिल ही बाकी तीनों को रुपये देता था। जिसे तीनों कही और ब्याज पर देते थे। बताया जा रहा कि तीनों रुपये लेकर अनिल को काफी समय मुनाफा नहीं दे रहे थे। जिस बात को लेकर चारों के बीच कहासुनी हुई। तीनों अनिल को गाली-गलौच करने लगे। विवाद बढ़ने पर अनिल वहां से अपनी एक्टीवा को उठा कर घर के लिए चलने लगा। इसी दौरान जब वो कुछ दूरी पर पहुंचा, तो तीनों पार्टनरों ने उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने उसका रास्ता रोक उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी बीच आरोपियों ने उस पर गंडासियों, डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इसी बीच आरोपियों ने उसके सिर पर एक के बाद एक 4 बार सिर पर गंडासियों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। वहीं स्थानीय लोगों ने वारदात की सूचना मृतक के परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। मृतक एक साल के बच्चे का पिता था।
विज्ञापन

जल्द ही बाकी दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा:
घटना स्थल पर एफएसएल टीम भी पहुंची, जिन्होंने जांच कर सैंपल लिए है। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी दीपू को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। जल्द ही अन्य दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिक पूछताछ में रुपयों के लेन-देन के विवाद में हत्या करने की वारदात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र कुमार, थाना बापौली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed