फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पुलिस ने शव को पीजीआई रोहतक में रखवाया

-पुलिस ने शव को पीजीआई रोहतक में रखवाया

Wed, 03 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
-पुलिस ने शव को पीजीआई रोहतक में रखवाया
पानीपत। रिफाइनरी रोड पर थाना सदर पुलिस एरिया में एक अधेड़ व्यक्ति का शव हत्या कर फेंका था। पुलिस ने शव गला सड़ा होने पर पोस्टमार्टम कराकर पीजीआई रोहतक स्थित शवगृह में रखवा दिया है। अधेड़ के चेहरे को चिट्टियों व जीवों ने बुरी तरह नोंच खा रहा था। थाना सदर पुलिस ने इसमें हत्या कर शव को खुर्दबुर्द करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम को रिफाइनरी रोड पर पेड़ों में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। थाना सदर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात को शव को सिविल अस्पताल स्थित शवगृह में रखवाया। डॉक्टरों ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करने से पहले शव का जायजा लेने पर चेहरा बुरी तरह से खत्म पाया। जिसको देखकर अनुमान लगाया गया कि शव कई दिन से पड़ा था और चीट्टियों व दूसरे जीवों ने चेहरे को खा लिया था। डॉक्टरों ने शव को पीजीआई रोहतक भेज दिया था। जांच अधिकारी एएसआई कृष्णलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में कुछ हथियार मारकर हत्या करना सामने आया है। हत्यारोपियों ने शव को खुर्द बुर्द करने की नीयत से फेंका है। थाना सदर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में लगी हुई है।
विज्ञापन

--जगमहेंद्र--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed